फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानिए कौन हैं ब्रिटेन के अगले प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन, लंदन के मेयर भी रहे

Tue, 23 Jul 2019 05:48 PM IST
Gaurav Pandey वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन (फाइल फोटो) - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

इंग्लैंड को नया प्रधानमंत्री मिल गया है। लंदन के पूर्व मेयर बोरिस जॉनसन ने वर्तमान विदेश सचिव जेरेमी हंट को भारी मतों के अंतर पीछे छोड़ते हुए प्रधानमंत्री पद का सफर तय किया। बोरिस जॉनसन को 92153 वोट मिले, जबकि हंट को केवल 46,656 वोट मिले। बता दें कि, ब्रिटेन की यूरोपियन यूनियन के साथ ब्रेग्जिट सौदा कराने में नाकाम रहने पर टेरीजा मे ने सात जून को प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। 

विज्ञापन


कन्जर्वेटिव पार्टी के नेता बोरिस जॉनसन ब्रिटेन के विदेश मंत्री पद की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं। मंगलवार को परिणाम आने के बाद जॉनसन ने कहा कि अभियान समाप्त हुआ, अब काम शुरू। जॉनसन ने ब्रेग्जिट को लेकर कहा कि मैंने फाइनेंशियल टाइम्स में पढ़ा कि आज तक किसी नेता ने ऐसी डरावनी परिस्थितियों का सामना नहीं किया। उन्होंने लोगों से पूछा, 'क्या आप डरे हुए हैं? मुझे तो आप बिल्कुल डरे हुए नहीं लग रहे।'

दो बार बने सांसद, विदेश मंत्रालय भी संभाला

दो बार सांसद रह चके बोरिस साल 2008 से 2016 तक लंदन के मेयर रहे थे। साल 2016 से 2018 तक उन्होंने विदेश मंत्री की जिम्मेदारी निभाई। बोरिस टेलीग्राफ अखबार में साप्ताहिक स्तंभ भी लिखते हैं। अपनी नस्लवादी टिप्पणियों के चलते चर्चा में रहे बोरिस ने अपने करियर की शुरुआत बतौर पत्रकार की थी। बोरिस को आर्थिक और सामाजिक मुद्दों पर अपने स्वतंत्र विचारों के लिए जाना जाता है। 

साल 2001 में बोरिस को हेनली से पहली बार सांसद चुना गया था। साल 2008 तक वह इस पद पर रहे। साल 2015 से वह अक्सब्रिज और दक्षिण रूस्लिप से सांसद हैं। इसके अलावा वह अपनी प्रेमिका के साथ संबंधों के लिए भी चर्चा में रहे हैं। बोरिस को एक उदार और रूढ़िवादी नेता माना जाता है। बोरिस अप्रवासियों के समर्थन में रहे हैं। एक बार उन्होंने प्रवासियों के गौरव मार्च में भी शिरकत की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें