फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Operation Rising Lion: क्या है इस्राइल का ऑपरेशन राइजिंग लायन, ईरान के खिलाफ ये अभियान क्यों? जानिए सबकुछ

Fri, 13 Jun 2025 08:34 AM IST
दीपक कुमार शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेल अवीव

सार

इस्राइल ने ईरान के खिलाफ एक बड़ा सैन्य अभियान शुरू किया है, जिसे ऑपरेशन राइजिंग लायन नाम दिया गया है। प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने ऑपरेशन की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि यह ऑपरेशन तब तक चलेगा, जब तक कि इस्राइल की सुरक्षा सुनिश्चित नहीं हो जाती है। उन्होंने कहा कि जब तक इस्राइल के अस्तित्व पर खतरे बने रहेंगे, ईरान पर हमले जारी रहेंगे। उन्होंने साफ किया कि यह कोई सीमित कार्रवाई नहीं, बल्कि एक व्यापक और लंबा चलने वाला रणनीतिक ऑपरेशन है।
विज्ञापन
ईरान के खिलाफ इस्राइल का ऑपरेशन राइजिंग लायन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने शुक्रवार को ईरान के खिलाफ एक बड़ा सैन्य अभियान शुरू करने की घोषणा की। उन्होंने बताया कि इस अभियान का नाम ऑपरेशन राइजिंग लायन रखा गया है। नेतन्याहू ने बताया कि इस अभियान को शुरू करने का मकसद ईरान के परमाणु और बैलिस्टिक मिसाइल कार्यक्रमों से पैदा हो रहे खतरे को खत्म करना है। 

विज्ञापन


पीएम नेतन्याहू ने कहा कि इस्राइल ने पहले ही ईरान के कई महत्वपूर्ण ठिकानों पर हमला किया है। उन्होंने कहा कि कुछ ही समय पहले, इस्राइल ने ऑपरेशन राइजिंग लायन शुरू किया है, जिसका मकसद इस्राइल के अस्तित्व के लिए ईरानी खतरे को कम करना है। नेतन्याहू ने कहा कि यह ऑपरेशन तब तक चलेगा, जब तक की खतरा पूरी तरह से खत्म नहीं हो जाता। 

ईरान पर वैश्विक चेतावनियों को नजरअंदाज करने का आरोप
नेतन्याहू ने ईरान पर आरोप लगाया कि वह वैश्विक चेतावनियों को नजरअंदाज करके अपने परमाणु हथियार कार्यक्रम को आगे बढ़ा रहा है। नेतन्याहू ने कई परमाणु बम बनाने में सक्षम यूरेनियम भंडार की ओर इशारा किया। उन्होंने कहा, 'ईरान के पास नौ परमाणु बम बनाने जितना उच्च संवर्धित यूरेनियम भंडार है।' नेतन्याहू ने चेतावनी दी कि ईरान कुछ ही महीनों में परमाणु हथियार विकसित कर सकता है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Hussein Salami: कौन हैं ईरान रिवॉल्यूशनरी गार्ड्स प्रमुख हुसैन सलामी; जिनकी इस्राइली हमले में मौत हुई, जानें

नेतन्याहू ने द्वितीय विश्व युद्ध से की वर्तमान स्थिति की तुलना
नेतन्याहू ने वर्तमान स्थिति की तुलना द्वितीय विश्व युद्ध से की और बढ़ते खतरों के सामने होलोकॉस्ट और अतीत की वैश्विक निष्क्रियता का संदर्भ दिया। उन्होंने कहा, '80 साल पहले, यहूदी लोग नाजी शासन के अत्याचार के शिकार थे। आज, यहूदी देश ईरानी शासन के पमाणु खतरे को बर्दाश्त नहीं करेगा।' नेतन्याहू ने यह भी साफ किया कि इस्राइल कभी किसी ऐसे देश को परमाणु हथियार बनाने की अनुमति नहीं देगा, जो उसका विनाश करना चाहते हैं। नेतन्याहू ने पुष्टि की कि आज रात हमने ईरान के परमाणु कार्यक्रम और बैलिस्टिक मिसाइल केंद्रों पर हमला किया है। इनमें नतांज की यूरेनियम संवर्धन सुविधा, ईरान के प्रमुख परमाणु वैज्ञानिकों की टीम और बैलिस्टिक मिसाइल ठिकाने शामिल हैं। 

इस्राइल ने ईरान पर हवाई हमला किया: कैट्ज
इस्राइल के रक्षा मंत्री इज़राइल कैट्ज ने कहा कि इस्राइल ने शुक्रवार को ईरान के खिलाफ हवाई हमला शुरू किया है। उन्होंने बताया कि हमले के बाद इस्राइल में आपातकाल की स्थिति लागू कर दी गई है, क्योंकि ईरान से मिसाइल और ड्रोन हमलों का खतरा है। कैट्ज़ ने कहा कि उन्होंने एक खास आदेश पर हस्ताक्षर किए हैं, जिसके तहत पूरे देश में सुरक्षा के लिए खास आपातकाल लागू किया जाएगा। उन्होंने इस्राइली नागरिकों से अपील की है कि वे सेना और अधिकारियों के निर्देशों का पालन करें और सुरक्षित जगहों पर रहें। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Iran-Israel Tension: इस्राइल ने ईरान के सैन्य-परमाणु ठिकानों पर किया हमला; तेहरान ने भी की जवाबी कार्रवाई

लोगों को आगाह करने के लिए पूरे इस्राइल में बजने लगे सायरन
ईरान पर इस्राइल ने जब हमला शुरू किया, तब पीएम नेतन्याहू ने अपने सुरक्षा मंत्रिमंडल की बैठक बुलाई। इस दौरान पूरे इस्राइल में सायरन बजने लगे। IDF ने बताया कि यह सायरन लोगों को आगाह करने के लिए थे कि देश अब एक नई स्थिति में पहुंच गया है। हालांकि, उस समय तक ईरान की तरफ से कोई हमला नहीं हुआ था।

संबंधित वीडियो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें