फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एससीओ समिट में जहां पीएम मोदी ने पाकिस्तान को घेरा, जानें उस खूबसूरत देश की खासियत

Sun, 16 Jun 2019 01:55 PM IST
Nilesh Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
kyrgyzstan - फोटो : Social Media
विज्ञापन

किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में पिछले दिनों शंघाई सहयोग संगठन का सम्मेलन (एससीओ समिट) आयोजित हुआ। इसमें पीएम मोदी ने आतंक के मुद्दे पर पाकिस्तान का नाम लिए बिना कहा कि आतंक को शह देने वाले 'नापाक' देशों को अलग-थलग करना होगा। भारत की बात पर चीन और रूस समेत सभी सदस्य देशों ने साथ दिया। 

विज्ञापन


आइए, जानते हैं इस मध्य एशियाई देश किर्गिस्तान और वहां के जनजीवन की कुछ खासियत के बारे में: 

किर्गिस्तान चारों ओर जमीन से घिरा देश है। इसके उत्तर में कजाकिस्तान, पूर्व में चीन, दक्षिण-पश्चिम में तजाकिस्तान और पश्चिम में उज्बेकिस्तान है। किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक, पुराने सोवियत गणराज्यो में सबसे हरे भरे शहरों में से एक है। यहां के लोग स्वच्छता को भी बहुत ज्यादा महत्व देते हैं। घर में प्रवेश करने के पहले अपने चप्पल जूते घर के बाहर ही उतारते हैं।  

दुनिया की सबसे बड़ी और ऊंची झील

issyk kul lake, kyrgyzstan - फोटो : Social Media
किर्गिस्तान में दुनिया की सबसे बड़ी और ऊंची झील 'इस्सयक कुल' है। यहां पर टिएन-शन नाम का मोती काफी लोकप्रिय है। यह नाम यहां की किर्गिज भाषा से लिया गया है, जिसका मतलब गर्म झील होता है। यह गर्म झील कड़ाके की सर्दी में भी कभी नहीं जमती। 

किर्गिज के अलावा रसियन भाषा बोलते हैं लोग

किर्गिस्तान में लोग किर्गिज और रसियन भाषा बोलते हैं। यहां लोग हाथ मिलाकर एक-दूसरे का अभिवादन करते हैं। किर्गिस्तान बड़े अखरोट की पैदावार के लिए भी जाना जाता है। यहां के प्राकृतिक अखरोट काफी बड़े आकार के होते हैं। 
विज्ञापन

चाय बहुत पसंद, शराब पीना भी बुरा नहीं मानते

किर्गिस्तान के लोग चाय पीना बहुत पसंद करते हैं। चाय के साथ लोग ब्रेड खाते हैं। एक खास बात यह कि यहां के लाग चाय को कप में नहीं बल्कि छोटे कटोरे में पिया करते हैं। किर्गिस्तान में घोड़ी का दूध और उससे बने पदार्थ प्रचलन में हैं। इस दूध से बनाया जाने वाला पेय पदार्थ कुमिस यहां का राष्ट्रीय पेय है। किर्गिस्तान में शराब काफी सस्ती मिलती है। यहां शराब पीना बुरा नहीं माना जाता।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें