फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्योहार: धधकते आग में कूद जाते हैं लोग, ज्वालामुखी के मुंह में डालते हैं अनाज

Tue, 17 Jul 2018 11:18 AM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर अजाल
विज्ञापन
1 of 6
यह तस्वीरें हैं इंडोनेशिया के एक खास त्योहार की। जिसका नाम है यादन्या कासदा। यह यहां का एक खास त्योहार है। और उससे भी खास है इसके तहत किए जाने वाले कार्य। जो कई बार बेहद खतरनाक भी साबित होते हैं। त्योहार मनाते हुए कई  लोग तो धधकते ज्वालामुखी में ही कूद जाते हैं।
विज्ञापन

पहाड़ बन जाते हैं भगवान

2 of 6
यहां के कुछ लोगों के लिए इस दौरान यहां के पहाड़ ही भगवान बन जाते हैं। क्योंकि उन्हें बहुत कुछ खाने को मिल जाता है। आप तस्वीरों में देख सकते हैं कि लोग कैसे अपने हाथों में बास्केट लेकर ऊपर से गिरने वाले सामान को लपकने की कोशिश में लगे हुए हैं।
विज्ञापन

ज्वालामुखी के मुंह में डालते हैं अनाज

3 of 6
इंडोनेशिया का हिंदू टेंगेरेस समुदाय जून में ईस्ट जावा में इस त्योहार को मनाता है। इसमें लोग धधकते ज्वालामुखी के मुंह में फसल और खाने पीने का सामान डालकर कर पूजा पाठ करते हैं। फेस्टिवल के 14 वें दिन टेंगेरस समुदाय के लोग 7,641 फीट ऊंचे एक्टिव ज्वालामुखी ब्रोमो पर पहुंचते हैं।

इस वजह से करते हैं सब

4 of 6
समुदाय के लोगों का मानना है कि ऐसा करने से बीमारियों और प्राकृतिक आपदा से इंसान खुद ब खुद बच जाता है। लोगों को पैसे, फसल और खाना डालने के लिए सुलगते गड्ढे तक पहुंचना पड़ता है।
विज्ञापन

लोग कूद जाते हैं धधकते ज्वालामुखी में

5 of 6
यह त्योहार बहुत ही खतरनाक होता है। क्योंकि कई बार तो लोग खतरे की परवाह किए बिना ही सामान लेने के लिए धधकते गड्ढे में जाकर सामान वापस ले आते हैं। माना जाता है कि अच्छी किस्मत पाने के लिए सामान को वापस भी लाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

नृत्य भी करते हैं लोग

6 of 6
यह परंपरा यहां के हिंदुओं में करीब 15वीं शाताब्दी से प्रचलित है। यह यहां हर साल 14वें दिन मनाई जाती है। जहां लोग भगवान को खाना देते हैं तो वहीं कुछ लोग पहाड़ी पर ही खड़े होकर पारंपरिक वेशभूषा में नृत्य करते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें