अमेरिका की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस के बारे मे पूरी दुनिया जानती है लेकिन क्या आप उनकी बहन माया हैरिस के बारे में जानते हैं? आइए हम आपको बताते हैं कि आखिर माया कौन हैं और वह क्या करती हैं।
दरअसल कमला हैरिस की बहन माया अमेरिका में एक नामी वकील, सार्वजनिक नीतिकार और प्रसिद्ध लेखक के रूप में जानी जाती हैं। माया कमला हैरिस की सबसे छोटी बहन हैं। 53 वर्षीय माया एमएसएनबीसी के लिए एक राजनीतिक एवं कानूनी विश्लेषक रह चुकी हैं और 2020 के राष्ट्रपति चुनाव में बहन कमला हैरिस के चुनावी कैंपेन की पूरी जिम्मेदारी इनके ऊपर थी। उन्होंने बाइडन और कमला हैरिस को जीत दिलाने के लिए जी तोड़ मेहनत की थी।
इतना ही नहीं उन्होंने 2016 के चुनाव में भी हिलेरी क्लिंटन की रणनीतिकार रह चुकी हैं। हालांकि क्लिंटन को इस चुनाव में सफलता नहीं मिली थी।
न्याय, कानून और नागरिक अधिकारों से जुड़ी कई संस्थाओं के साथ माया जुड़ी हुई हैं और नागरिक अधिकारों की रक्षा को लेकर कई तरह के विरोध प्रदर्शनों में हिस्सा लेती हैं। अश्वेतों के अधिकारों के लिए सरकारी नीतियों पर लेख लिखने वाली माया ने लॉ स्कूल की अपनी साथी मिशेल की उस किताब के लिए भी काफी मदद की थी, जो आधुनिक सिविल अधिकारों से जुड़े आंदोलन पर आधारित थी।