अमेरिका-इस्राइल और पश्चिमी देशों के खिलाफ कड़े बयानों के चलते सुर्खियों में रहे
हुसैन सलामी लंबे समय से अमेरिका, इस्राइल और पश्चिमी देशों के खिलाफ कड़े बयानों के चलते सुर्खियों में रहे। वे ईरान की मिसाइल नीति और क्षेत्रीय सैन्य गतिविधियों में भी अहम भूमिका निभाते थे, खासतौर पर सीरिया, इराक, लेबनान और यमन जैसे देशों में ईरान के प्रभाव को मजबूत करने में।
ये भी पढ़ें: Plane Crash: पूरी दुनिया में शोक...पीड़ितों के लिए नम हुईं आंखें; कई देशों के राष्ट्र प्रमुखों ने जताया दुख
ईरान-इस्राइल तनाव में अहम रही भूमिका
अमेरिका और कई अन्य देशों ने IRGC को आतंकी संगठन घोषित किया है। सलामी की अगुवाई में IRGC ने और अधिक आक्रामक रुख अपनाया। मौजूदा ईरान-इस्राइल तनाव में भी सलामी की भूमिका अहम रही।
खामेनेई के करीबी माने जाते थे सलामी
हुसैन सलामी ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के करीबी माने जाते थे। वह सीधे खामेनेई को रिपोर्ट करते थे। सलामी का मानना था कि सैन्य ताकत के दम पर ही ईरान की संप्रभुता और क्रांति की रक्षा की जा सकती है।
संबंधित वीडियो