फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाईलैंड के राजा ने अपनी रानी को सभी शाही पदों से हटाया, सारी सुविधाएं भी वापस लीं

Tue, 22 Oct 2019 10:23 AM IST
Trainee Trainee वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
thailand king - फोटो : social media
विज्ञापन

थाईलैंड के राजा महा वाजिरालोंगकोर्न ने अपनी पत्नी रानी सीनीत वोंगवजीरापाकडी को उनके सभी शाही पदों से हटा दिया है। इसके साथ ही रानी सीनीत को मिलने वाली सभी सुविधाएं भी वापस ले ली गई हैं। थाई राजमहल में सोमवार को इस बात की घोषणा भी कर दी गई।

विज्ञापन


रानी सीनीत वोंगवजीरापाकडी (34) को सभी पदों से हटाए जाने के पीछे की वजह उनका राजा महा वाजिरालोंगकोर्न और पटरानी सुतिदा के खिलाफ साजिश रचना बताया गया है।

बता दें कि तीन साल पहले थाईलैंड के राज सिंहासन पर बैठने वाले राजा वाजिरालोंगकोर्न (66) ने इसी साल मई में अपने निजी सुरक्षा दस्ते की उप-प्रमुख सुतिदा वाजिरालोंगकोर्न से चौथी शादी कर ली थी। शादी से पहले सुतिदा थाई एयरवेज में फ्लाइट अटेंडेंट थीं, राजा महा वाजिरालोंगकोर्न से शादी के बाद उन्हें रानी की उपाधि हासिल हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें