फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Royal Family Rift: किंग चार्ल्स ने एंड्रयू को विंडसर घर से निकाला, सभी शाही उपाधियां भी छीनीं; जानें विवाद

Fri, 31 Oct 2025 11:23 PM IST
पवन पांडेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन

सार

Royal Family Rift: ब्रिटिश शाही घराने से प्रिंस एंड्रयू का निष्कासन किया जा चुका है, उनसे सभी अधिकार और उपाधियां भी छीन ली गईं हैं। एक विवादित केस में नाम सामने आने के बाद ये कार्रवाई हुई है। किंग चार्ल्स का यह कदम ब्रिटिश राजघराने की साख बचाने के प्रयास के रूप में देखा जा रहा है।
विज्ञापन
एंड्रयू माउंटबैटन-विंडसर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ब्रिटेन के किंग चार्ल्स तृतीय ने अपने छोटे भाई प्रिंस एंड्रयू के खिलाफ सख्त कदम उठाते हुए उनकी सभी शाही उपाधियां और सम्मान छीन लिए हैं। इसके साथ ही उन्हें विंडसर में मौजूद उनके घर से बाहर निकलने का आदेश भी दे दिया गया है। यह फैसला एंड्रयू के विवादित अमेरिकी यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन से संबंधों के कारण लिया गया है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Ukraine: डोनेट्स्क में आगे बढ़ने के लिए पुतिन ने उतारी 1.70 लाख की फौज, जेलेंस्की ने कब्जे का दावा नकारा

सभी उपाधियां और सम्मान वापस
बकिंघम पैलेस ने गुरुवार को एक बयान जारी कर कहा कि प्रिंस एंड्रयू अब किसी भी शाही उपाधि या सम्मान के पात्र नहीं रहेंगे। अब उन्हें प्रिंस नहीं कहा जाएगा, बल्कि वे अपने पूरे नाम एंड्रयू माउंटबैटन-विंडसर से जाने जाएंगे। किंग चार्ल्स तृतीय के इस कदम से ब्रिटिश शाही परिवार में गहरी खाई उभर आई है।
विज्ञापन


विंडसर का घर भी छोड़ना होगा
पैलेस के अनुसार, एंड्रयू को विंडसर कैसल के परिसर में स्थित रॉयल लॉज का पट्टा (लीज) भी वापस करना होगा। उन्हें अब किसी निजी आवास में स्थानांतरित किया जाएगा। बयान में कहा गया, 'यह कार्रवाई आवश्यक मानी गई है, भले ही वे सभी आरोपों से इनकार करते रहें। उनके महामहिम पीड़ितों और यौन शोषण से बचे लोगों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हैं।'

एपस्टीन और विवादित पार्टी का खुलासा
हाल ही में एक जांच रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि वर्ष 2006 में एंड्रयू की बेटी प्रिंसेस बीट्रिस के 18वें जन्मदिन समारोह में जेफ्री एपस्टीन, गिसलेन मैक्सवेल और हॉलीवुड निर्माता हार्वे वाइंस्टीन शामिल हुए थे। यह पार्टी रॉयल लॉज में हुई थी, और उस समय एपस्टीन के खिलाफ अमेरिका में यौन शोषण के मामले में गिरफ्तारी वारंट जारी था। एक तस्वीर से इस बात की पुष्टि हुई है कि ये तीनों कार्यक्रम में मौजूद थे।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Afghanistan-Pakistan Conflict: पाकिस्तान में चल रहे हैं ISIS के ट्रेनिंग सेंटर, अफगान सैन्य विशेषज्ञों का दावा

लंबे समय से विवादों में रहे हैं एंड्रयू
प्रिंस एंड्रयू का नाम लंबे समय से एपस्टीन से जुड़े यौन शोषण के मामलों में घिरा हुआ है। 2019 में एपस्टीन की जेल में मौत के बाद मामला और उभर गया। एंड्रयू ने उसी साल बीबीसी को दिए एक साक्षात्कार में एपस्टीन से अपने संबंधों का बचाव किया था, जिसे लेकर उन्हें भारी आलोचना झेलनी पड़ी। इसके बाद उन्होंने शाही जिम्मेदारियों से दूरी बना ली। एंड्रयू ने अमेरिकी महिला वर्जीनिया गिउफ्रे की तरफ से लगाए गए यौन शोषण के आरोपों का अदालत के बाहर निपटारा किया, हालांकि वे आज भी सभी आरोपों से इनकार करते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें