फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किम जोंग-उन ने तूफान प्रभावित इलाके का किया दौरा किया, कम नुकसान के आकलन से राहत

Fri, 28 Aug 2020 03:23 PM IST
देव कश्यप पीटीआई, सियोल
विज्ञापन
किम जोंग उन (फाइल फोटो) - फोटो : Social media
विज्ञापन

उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग-उन ने तूफान ‘बाकी’ से प्रभावित पश्चिमी तटीय इलाकों का दौरा किया और भारी नुकसान ना होने को लेकर राहत की सांस ली। उत्तर कोरिया के सरकारी ‘रोडोंग सिनमुन’ अखबार ने अपनी एक खबर में यह जानकारी दी और दक्षिण ह्वांगे प्रांत में धान, मकई और सेम की फसलों का निरीक्षण करते हुए किम की तस्वीरें भी प्रकाशित कीं।

विज्ञापन


तूफान ‘बाकी’ यहां गुरुवार तड़के पहुंचा था, जो दोपहर तक कमजोर पड़कर इलाके से आगे बढ़ गया। खबर में किम दौरे पर कब गए इसकी जानकारी नहीं दी गई।

उत्तर कोरिया की ‘कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी’ ने अपनी एक खबर में किम के हवाले से कहा कि नुकसान उम्मीद से कम हुआ है। उसने कहा कि ‘‘वह काफी चिंतित थे और उन्हें लगता है कि यह अच्छी बात है।’’ मीडिया में तूफान संबंधी किसी घटना में किसी के हताहत होने की कोई जानकारी नहीं दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें