किम जोंग उन के पिता किम जोंग इल के निधन को लेकर कई तरह की अफवाहें और रिपोर्ट्स आईं। 2004 में चीन से सटी सीमा पर उत्तर कोरियाई ट्रेन स्टेशन पर हुए विस्फोट की खबर आई थी। जिसने उनकी हत्या के प्रयास की अफवाहों को जन्म दिया क्योंकि इल बीजिंग से वापस लौटते हुए इसी रास्ते से गुजरे थे। दो ईंधन ले जा रही ट्रेनों के टकराव से कई हजार लोगों की मौत हुई थी। हालांकि इस रास्ते से उऩकी यात्रा की कभी पुष्टि नहीं हुई।
2008 में किम जोंग 2 की स्ट्रोक से मौत की खबर सामने आई। जिसकी कभी कोई पुष्टि नहीं हो पाई। दिसंबर 2011 में खराब होती सेहत और सार्वजनिक कार्यक्रमों से दूरी के बाद जब किम जोंग 2 की मौत हुई तो बाहरी दुनिया को इसके बारे में कोई जानकारी नहीं थी। हालांकि दो दिन बाद उत्तर कोरिया की मीडिया ने इसकी घोषणा की।
किम क्योंग हुई
किम जोंग 2 की एक समय काफी शक्तिशाली रही बहन किम क्योंग हुई की मौत को लेकर भी कई तरह की अफवाहें उड़ी। 2015 में सीएनएन ने उत्तर कोरिया से भागे एक शख्स के हवाले से बताया कि किम जोंग उन ने जहर देकर उनकी हत्या कर दी है। लगभग छह साल बाद 73 वर्षीय एक संगीत कार्यक्रम के दौरान अपने भतीजे के पास बैठी हुई नजर आईं।
री योंग गिल
2016 में दक्षिण कोरियाई मीडिया ने खुफिया अधिकारियों के हवाले से कहा कि किम ने भ्रष्टाचार और अन्य आरोपों को लेकर पूर्व सैन्य प्रमुख को मार दिया। लेकिन कुछ महीनों बाद ही उत्तर कोरिया मीडिया ने बताया कि री योंग गिल जिंदा हैं और कई बड़े पदों पर अपनी सेवा दे रहे हैं।
किम जोंग उन
किम जोंग उन के बारे में पिछले कुछ हफ्तों से कहा जा रहा है कि वह दिल की सर्जरी के बाद गंभीर रूप से बीमार हैं या पूरी तरह से ठीक हैं। यह सर्जरी हुई है या नहीं इसकी पुष्ट जानकारी नहीं है। 2014 में किम लगभग छह हफ्तों तक लोगों की नजरों से दूर थे। तब दक्षिण कोरिया की जासूस एजेंसी ने कहा था कि उनके घुटने से सिस्ट निकाला गया है।
किम जोंग को आखिरी बार 11 अप्रैल, 2020 को देखा गया था। जब उन्होंने कोरोना वायरस की रोकथाम पर एक सत्तारूढ़ पार्टी की बैठक की अध्यक्षता की। वह 2011 में सत्ता संभालने के बाद पहली बार 15 अप्रैल को अपने दादा के जन्मोत्सव कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए। जिसके बाद से उन्हें लेकर तमाम अफवाहें शुरू हो गईं।