फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

Kim Jong Un in Russia: रूस के दौरे पर क्यों पहुंचे उत्तर कोरिया के तानाशाह, पुतिन-किम की मुलाकात क्यों अहम?

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवेंद्र तिवारी Updated Wed, 13 Sep 2023 04:19 PM IST

सार

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन आज एक शिखर सम्मेलन में भाग ले रहे हैं। यह सम्मेलन रूस के सुदूर पूर्वी अमूर क्षेत्र में व्लादिवोस्तोक कोस्मोड्रोम अंतरिक्ष केंद्र में हो रहा है। इस दौरान दोनों देश एक हथियार सौदे पर हस्ताक्षर कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
किम जोंग उन और पुतिन - फोटो : AMAR UJALA
इन दिनों उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन के रूस दौरे की चर्चा हो रही है। किम जोंग उन रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मिलने रूस पहुंचे हैं। बुधवार को यहां दौरे पर उनका औपचारिक स्वागत किया गया। पिछले चार वर्षों में यह किम जोंग उन की पहली रूस यात्रा है। इस दौरान पुतिन और किम एक हथियार सौदे पर सहमत हो सकते हैं। हालांकि, इस सौदे पर कई देशों ने सवालिया निशान भी खड़े किए हैं।

आइये जानते हैं कि किम जोंग उन का रूस दौरा क्या है? उनकी यात्रा का उद्देश्य क्या है? किम जोंग उन ने रूस की यात्रा कैसे की? वह जिस ट्रेन से आए उसकी चर्चा क्यों हो रही है? आखिर ट्रेन की खासियत क्या है? 
विज्ञापन

किम जोंग उन और पुतिन - फोटो : AMAR UJALA
इन दिनों उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन के रूस दौरे की चर्चा हो रही है। किम जोंग उन रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मिलने रूस पहुंचे हैं। बुधवार को यहां दौरे पर उनका औपचारिक स्वागत किया गया। पिछले चार वर्षों में यह किम जोंग उन की पहली रूस यात्रा है। इस दौरान पुतिन और किम एक हथियार सौदे पर सहमत हो सकते हैं। हालांकि, इस सौदे पर कई देशों ने सवालिया निशान भी खड़े किए हैं।

आइये जानते हैं कि किम जोंग उन का रूस दौरा क्या है? उनकी यात्रा का उद्देश्य क्या है? किम जोंग उन ने रूस की यात्रा कैसे की? वह जिस ट्रेन से आए उसकी चर्चा क्यों हो रही है? आखिर ट्रेन की खासियत क्या है? 

kim jong un and putin - फोटो : PTI
किम जोंग उन का रूस दौरा क्या है? 
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और उत्तर कोरिया के किम जोंग उन आज एक शिखर सम्मेलन में भाग ले रहे हैं। यह सम्मेलन रूस के सुदूर पूर्वी अमूर क्षेत्र में व्लादिवोस्तोक कोस्मोड्रोम अंतरिक्ष केंद्र में हो रहा है। यहां उनका स्वागत किया गया। रूस दौरे पर किम जोंग उन ने कहा कि यह दौरा दोनों देशों के संबंधों के रणनीतिक महत्व को दर्शाता है। 

किम जोंग-उन/व्लादिमीर पुतिन - फोटो : social media
किम जोंग उन की रूस यात्रा में क्या होगा?
इससे पहले अमेरिकी अधिकारियों ने जानकारी दी थी कि पुतिन और किम जोंग जल्द ही हथियार सौदे पर पूर्वी रूसी शहर व्लादिवोस्तोक में मुलाकात करने वाले हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार उत्तर कोरिया रूस को यूक्रेन युद्ध में हथियार सप्लाई कर सकता है। रिपोर्ट्स के अनुसार, उत्तर कोरिया भी इस डील को लेकर उत्सुक है। यही वजह है कि उत्तर कोरियाई तानाशाह किम जोंग उन, जो आमतौर पर देश से बाहर नहीं जाते हैं, वह रूस के दौरे पर हैं। 

किम जोंग उन और रूसी राष्ट्रपति पुतिन - फोटो : Social Media
देशों ने क्या चिंता जताई है?
अमेरिकी अधिकारियों का कहना है कि उत्तर कोरिया ने बीते साल भी रूस को रॉकेट और मिसाइल की सप्लाई की है। जिनका इस्तेमाल वैगनर ग्रुप द्वारा किया गया था। रूस के रक्षा मंत्री सर्गेई सोइगु ने भी बीते महीने उत्तर कोरिया का दौरा किया था। बीते हफ्ते संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका, ब्रिटेन, दक्षिण कोरिया और जापान ने एक संयुक्त बयान जारी कर कहा था कि कोई भी डील जो रूस और उत्तर कोरिया के बीच द्विपक्षीय सहयोग को बढ़ाती है तो उसे सुरक्षा परिषद प्रस्ताव  का उल्लंघन माना जाएगा। गौरतलब है कि रूस ने भी इस प्रस्ताव का समर्थन किया था। 

बख्तरबंद शाही ट्रेन की खासियत - फोटो : AMAR UJALA
किम जिस ट्रेन से आए उसकी चर्चा क्यों हो रही है?
कोरोना महामारी के बाद से किम जोंग उन का यह पहला विदेश दौरा है। मंगलवार की सुबह किम रूस के सीमावर्ती शहर खासन पहुंचे। वहां के रेलवे स्टेशन पर स्थानीय अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। रूस का सफर तय करने के लिए उन्होंने अपनी बख्तरबंद शाही ट्रेन का इस्तेमाल किया। 

किम जोंग उन विदेश यात्रा पर जाने के लिए अक्सर हल्के हरे रंग में रंगी ट्रेन का इस्तेमाल करते हैं। यह विशेष ट्रेन पूरी तरह से बुलेटप्रूफ सुरक्षा मुहैया कराती है। न्यूयार्क टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, इस ट्रेन का प्रत्येक डिब्बे बुलेटप्रूफ है, जिसकी वजह से इस ट्रेन का वजन औसत से हजारों पाउंड अधिक भारी हो जाता है। लिहाजा अतिरिक्त भार ट्रेन की गति भी कम कर देता है। ट्रेन केवल 37 मील प्रति घंटे की अधिकतम गति तक पहुंच सकती है।  

बख्तरबंद शाही ट्रेन की खासियत - फोटो : AMAR UJALA
क्या है बख्तरबंद शाही ट्रेन की खासियत?
खास बात यह भी है कि ट्रेन का उपयोग किम के पिता और दादा चीन और रूस की यात्रा के लिए किया करते थे जिन्होंने उनसे पहले उत्तर कोरिया पर शासन किया था। रिपोर्ट्स में कहा गया था कि किम के पास कम से कम 90 उच्च सुरक्षा वाली गाड़ियां थीं। किम के पिता किम जोंग इल जब भी यात्रा करते थे तो तीन ट्रेनें एक साथ चलती थीं। एक अग्रिम सुरक्षा वाली, दूसरी खुद किम के पिता वाली ट्रेन और तीसरी अतिरिक्त अंगरक्षक और आपूर्ति ले जाती थी।

2009 की रिपोर्ट के अनुसार, किम जोंग-इल के समय में 100 सुरक्षा अधिकारी अग्रिम ट्रेन में यात्रा करते थे। ये बम और अन्य खतरों के लिए स्टेशनों की तलाशी लेते थे और ट्रैक की सुरक्षा का परीक्षण करते थे। इसके अलावा, अधिक सुरक्षा प्रदान करने के लिए सैन्य हेलीकॉप्टर और हवाई जहाज ऊपर से उड़ान भरते थे। पूरे उत्तर कोरिया में केवल इल के निजी इस्तेमाल के लिए 20 रेलवे स्टेशन बनाए गए।

घर जैसी सुविधाओं से लैस है ट्रेन
एक ओर ट्रेन जहां सुरक्षा से लैस है, वहीं दूसरी ओर इसमें घर जैसी सुविधाएं हैं। 2018 में किम ने चीन की अपनी पहली राजकीय यात्रा के दौरान चीनी अधिकारी से मोटे गुलाबी सोफे पर बैठकर मुलाकात की थी। इसकी तस्वीरें स्थानीय मीडिया में आई थीं। 2015 में किम जोंग-उन को एक सम्मेलन कक्ष में एक लंबी सफेद मेज पर बैठे देखा गया था। इसके अलावा टेलीविजन और लैपटॉप की तस्वीरें भी बाहर आ चुकी हैं।

शराब और मनोरंजन भी ट्रेन में 
ऐसी अफवाह थी कि किम जोंग इल को हवाई यात्रा करने से डर लगता था और वह अपनी ट्रेन में यात्रा करना पसंद करते थे। 2011 में रूस की यात्रा के दौरान इल के साथ रहे रूसी अधिकारी कॉन्स्टेंटिन पुलिकोवस्की ने दावा किया था कि ट्रेन में रूसी, चीनी, कोरियाई, जापानी और फ्रांसीसी व्यंजन की सुविधा थी।

पुलिकोवस्की ने यात्रा के अपने संस्मरण में बताया था कि इल ने जोर देकर कहा कि रूस दौरे पर साइबेरिया पार करते समय ट्रेन में जिंदा झींगा मछली और अन्य ताजा व्यंजन पहुंचाए जाएं। वहीं, बोर्डो और बरगंडी ब्रांड वाली वाइन पेरिस से लाई गई थीं।

जब इल ऊब जाते थे तो उन्हें कोरियाई और रूसी भाषा में मनोरंजन कराने के लिए महिला मनोरंजनकर्ताएं नृत्य और संगीत की प्रस्तुति देती थीं। वहीं, किम के बारे में कहा जाता है कि वह स्विस चीज, क्रिस्टल शैम्पेन और हेनेसी कॉन्यैक ब्रांड पसंद करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next