फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किम जोंग ने दक्षिण कोरिया को तोहफे में दिए 'कुत्ते', जानिए क्या है मामला

Mon, 01 Oct 2018 08:35 AM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन ने अपने पड़ोसी देश दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति को एक खास तोहफा दिया है। उन्होंने राष्ट्रपति मून जे इन को तोहफे में पुंगसान नस्ल के दो कुत्ते दिए हैं। इनमें से एक का नाम है सोंगकांग और दूसरे का नाम है गोमी। प्योंगयांग में हुए सम्मेलन के प्रतीक के रूम में ये कुत्ते दिए गए हैं। दोनों देशों के बीच 18-20 सितंबर प्योंगयांग सम्मेलन हुआ।

विज्ञापन


योनहाप न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक गुरुवार को ये कुत्ते उत्तर कोरिया की ओर से छोड़े गए। कुत्तों को कोरियन डेमिलिटेराइज्ड जोन में छोड़ा गया। जिसके बाद इन्हें दक्षिण कोरिया ने रिसीव किया। रिपोर्ट के मुताबिक दोनों कुत्ते एक साल से ऊपर के हैं। दोनों की पर्याप्त मेडिकल जांच कराई गई है। जोड़े में एक कुत्ता और एक कुतिया है।

तोहफे में कुत्ते देना कोई नई बात नहीं

बता दें ऐसा पहली बार नहीं हो रहा है जब उत्तर कोरिया की ओर से दक्षिण कोरिया को भेंट के रूप में कुत्ते दिए गए हों। इससे पहले साल 2000 में प्योंगयांग सम्मेलन के प्रतीक के रूप में किम जोंग इल (किम जोंग उन के पिता) ने तत्कालीन दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति किम दे जुंग को कुत्ते का एक जोड़ा तोहफे में दिया था। साल 2013 में उन कुत्तों की मौत हो गई। जानकारी के लिए बता दें पुंगसान नस्ल के ये कुत्ते अपनी शिकार करने की क्षमता के कारण जाने जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें