फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शी के साथ वार्ता में किम ने अमेरिका के साथ गतिरोध पर जताई चिंता

Thu, 10 Jan 2019 02:31 PM IST
Nilesh Kumar भाषा, सोल
विज्ञापन
kim jong and xi jinping
विज्ञापन
उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन ने चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग के साथ बातचीत के दौरान परमाणु निरस्त्रीकरण वार्ता में गतिरोध को लेकर चिंता व्यक्त की है।
विज्ञापन


उत्तर कोरिया की आधिकारिक संवाद समिति केसीएनए के अनुसार किम ने अमेरिका-उत्तर कोरिया के संबंधों में सुधार और परमाणु निरस्त्रीकरण वार्ता में पैदा हुए गतिरोध पर चिंता व्यक्त की।

केसीएनएक के अनुसार, किम ने कहा कि प्योंगयांग के वार्ता के जरिए शांतिपूर्ण समाधान तलाशने के मूल रुख में बदलाव नहीं आया है। मालूम हो कि चीन उत्तर कोरिया का मुख्य राजनयिक समर्थक और व्यापार का महत्वपूर्ण पार्टनर है। 
विज्ञापन


केसीएनए के अनुसार, शी चिनफिंग ने कहा कि डीपीआरके(उत्तर कोरिया) द्वारा उठाई गई मांगें उचित है। वह इस बात से सहमत हैं कि डीपीआरके के न्यायसंगत हितों का उचित तरीके से समाधान होना चाहिए।

उसने बताया कि शी ने सुविधाजनक समय पर उत्तर कोरिया आने का किम का निमंत्रण स्वीकार कर लिया। यह 2012 में सत्ता के आने के बाद शी की उत्तर कोरिया की पहली यात्रा होगी लेकिन प्योंगयांग ने यह पहली बार नहीं कहा है कि शी ने उनका निमंत्रण स्वीकार किया है। उसने पिछले साल मार्च में किम के बीजिंग की यात्रा करने के बाद भी यही कहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें