फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

फोटोग्राफर के कैमरे से भीड़ में छिप गई तानाशाह किम जोंग की गर्दन, नौकरी से निकाला

वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: अजय सिंह Updated Wed, 27 Mar 2019 08:46 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
किम जोंग उन - फोटो : social media

उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन के निजी फोटोग्राफर को कथित तौर पर गलत कैमरा एंगल लगाने के कारण नौकरी से निकाल दिया गया है। दरअसल किम का निजी फोटोग्राफर किम के समीप खड़े होकर उनकी तस्वीरें ले रहा था। उस वक्त किम भीड़ का संबोधन कर रहे थे। भीड़ के साथ किम की एक वीडियो सामने आई। 



जिसमें किम की गर्दन नहीं दिख रही। फोटोग्राफर के कैमरे के फ्लैश से किम की गर्दन छिप गई। इसी के चलते फोटोग्राफर के खिलाफ कार्रवाई की गई है।


उत्तर कोरियाई न्यूज डेली एनके ने सूत्रों के हवाले से बताया, "किम जोंग उन का 47 वर्षीय निजी फोटोग्राफर और एडिटर री, जो कोरियन फिल्म स्टूडियो का हिस्सा भी है, उसे 12 मार्च को उसके पद से हटा दिया गया है और पार्टी से भी बाहर कर दिया गया है।"


यह घटना कथित रूप से उस समय की है जब किम जोंग सुप्रीम पीपुल्स असेंबली के दिन मतदान कर रहे थे।


रिपोर्ट के अनुसार री के कैमरे ने करीब तीन सेकेंड तक भीड़ से किम की गर्दन को छिपाए रखा। इसे उत्तर कोरियाई अधिकारियों द्वारा 'सर्वोच्च सम्मान के लिए हानिकारक' माना गया है।

 

ऐसे क्या नियम हैं जिनका री ने पालन नहीं किया?

फोटोग्राफर को ये इजाजत नहीं है कि वे दो मीटर के दायरे में नेता की तस्वीर लें। साथ ही नेता के सीधे सामने खड़े होकर उनकी तस्वीरें लेना या वीडियो बनाना भी प्रतिबंधित है। री ने इन दोनों नियमों का उल्लंघन किया है।



इस घटना के एक वीडियो में री द्वारा की गई ये गलती देखी गई थी। इस वीडियो को अब दोबारा से एडिट किया गया है। जिसमें री के कैमरा फ्लैश से किम की छिपी गर्दन नहीं दिख रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
विज्ञापन
Next