फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीन पहुंचे किम जोंग उन: नए पुल से की एंट्री; रूस के बाद चीन से रिश्ते मजबूत करने में जुटे उत्तर कोरियाई नेता

Sat, 24 Oct 2026 03:06 PM IST
प्रशांत तिवारी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला

सार

उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन करीब एक साल बाद चीन पहुंचे हैं। दक्षिण कोरिया की समाचार एजेंसी योनहाप के मुताबिक, उन्होंने नए खुले पुल के रास्ते चीन में प्रवेश किया है, हालांकि दोनों देशों की ओर से अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन
किम जोंग उन - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दक्षिण कोरिया की समाचार एजेंसी योनहाप के मुताबिक, उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन चीन पहुंच गए हैं। बताया जा रहा है कि उन्होंने दोनों देशों को जोड़ने वाले हाल ही में खुले नए पुल से चीन के सीमावर्ती शहर डांडोंग में प्रवेश किया। हालांकि, दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति कार्यालय और एकीकरण मंत्रालय ने इस खबर की तत्काल पुष्टि नहीं की। उत्तर कोरिया और चीन की सरकारी मीडिया ने भी किम के दौरे को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है।

विज्ञापन


नए पुल के रास्ते चीन पहुंचे किम
योनहाप ने एक अज्ञात सरकारी सूत्र के हवाले से बताया कि किम जोंग उन ने न्यू यालू रिवर ब्रिज के रास्ते चीन में प्रवेश किया। यह पुल इसी महीने की शुरुआत में खोला गया है। इसके निर्माण और खुलने की प्रक्रिया में एक दशक से ज्यादा की देरी हुई थी। इस पुल के जरिए दोनों देशों के बीच संपर्क और आवाजाही को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

रूस के बाद अब चीन से रिश्ते मजबूत करने पर जोर
पिछले कुछ वर्षों में किम जोंग उन ने रूस के साथ अपने रिश्तों को मजबूत करने पर खास ध्यान दिया है। यूक्रेन के खिलाफ युद्ध में रूस की मदद के लिए उत्तर कोरिया ने हजारों सैनिक और पारंपरिक हथियार भेजे हैं। माना जाता है कि इसके बदले उत्तर कोरिया को रूस से सैन्य और आर्थिक मदद मिल सकती है। अब किम चीन के साथ भी अपने संबंधों को मजबूत करने में जुटे हैं। चीन लंबे समय से उत्तर कोरिया का सबसे अहम सहयोगी और उसकी अर्थव्यवस्था के लिए बड़ा सहारा रहा है।
विज्ञापन


जून में उत्तर कोरिया पहुंचे थे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग
किम जोंग उन का चीन दौरा ऐसे समय में हो रहा है, जब कुछ महीने पहले ही चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग उत्तर कोरिया गए थे। जून में प्योंगयांग में दोनों नेताओं की मुलाकात हुई थी। इस दौरान शी जिनपिंग ने व्यापार, कृषि, निर्माण और तकनीक जैसे क्षेत्रों में दोनों देशों के बीच सहयोग बढ़ाने की इच्छा जताई थी। वहीं, किम जोंग उन ने चीन के साथ रिश्तों को अपने देश की प्रमुख रणनीतिक प्राथमिकता बताया था।

ये भी पढ़ें: इटली: देशव्यापी प्रदर्शन के मद्देनजर प्रमुख शहरों में हाई अलर्ट, हजारों जवान तैनात; एमईए ने जारी की एडवाइजरी
विज्ञापन


सितंबर 2025 में बीजिंग गए थे किम
किम जोंग उन इससे पहले सितंबर 2025 में बीजिंग गए थे। उस दौरान उन्होंने चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात की थी और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन समेत कई देशों के नेताओं के साथ सैन्य परेड भी देखी थी। अब करीब एक साल बाद उनके चीन पहुंचने की खबर सामने आई है। हालांकि, इस बार के दौरे का मकसद और कार्यक्रम अभी आधिकारिक तौर पर सामने नहीं आया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें