फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किम जोंग ने अमेरिका को दी धमकी, कहा- बात नहीं मानी तो हम होंगे आक्रामक

Tue, 31 Dec 2019 03:16 AM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
किम जोंग उन - फोटो : Social media
विज्ञापन

उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग ने वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक में सुरक्षा मजबूती के लिए ‘आक्रामक उपायों’ का आह्वान किया। उत्तर कोरिया के सरकारी मीडिया ने वाशिंगटन को दी गई समय सीमा से ठीक एक दिन पहले इस बैठक की जानकारी दी। बैठक में किम जोंग-उन ने कहा कि वह अमेरिका से वार्ता कूटनीति को त्यागने और लंबी दूरी की एटमी मिसाइलों के परीक्षण दोबारा शुरू करने को तैयार हैं।

विज्ञापन


क्रिसमस गिफ्ट की धमकी के बीच प्योंगयांग में हुई इस बैठक में किम जोंग-उन ने धमकी दी है कि यदि वाशिंगटन इस साल के खत्म होने से पहले अपनी परमाणु वार्ता में रियायतें देने में विफल रहता है तो वह नया रास्ता अपनाएंगे और अपनी कूटनीति खत्म करते हुए आक्रामक कार्यों पर लौट जाएंगे।

सरकारी समाचार एजेंसी के मुताबिक बैठक के दूसरे दिन किम जोंग ने मौजूदा हालातों के हिसाब से देश की संप्रभुता और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सकारात्मक और आक्रामक उपायों की जरूरत पर जोर दिया। किम ने विदेशी मामलों के क्षेत्रों, मुनाफों के उद्योग और सशस्त्र बलों के कर्तव्यों को रेखांकित किया।
विज्ञापन

 

बुधवार को किम करेंगे बड़ी घोषणा

उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग नए साल में बुधवार को सार्वजनिक भाषण देंगे। संभावना है कि इस भाषण में वे परमाणुकरण और कूटनीतिक मुद्दों से संबंधित प्रमुख नीतिगत बदलाव की घोषणा करेंगे। इस बैठक में किम जोंग ने जिस तरह प्रमुख अधिकारियों को युद्ध सामग्री उद्योग और सशस्त्र बलों को उनके कर्तव्यों की याद दिलाई उससे लगता है कि उनकी घोषणा एटमी वार्ता से अलग होने की हो सकती है।
 

उकसावे के बयान न दें : अमेरिका

इस बीच वाशिंगटन ने उत्तर कोरिया द्वारा लगाई गई 31 दिसंबर की समय सीमा को कृत्रिम बताया। अमेरिका ने प्योंगयांग से आग्रह किया है कि वह दो साल पहले कोरियाई प्रायद्वीप पर युद्ध की आशंकाओं को लेकर दिए जाने वाले उकसावे वाले बयान न देकर दोबारा वार्ता पर लौटने की कोशिश करें।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें