फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दक्षिण कोरियाई मंत्री पर भड़की किम जोंग की बहन, धमकाया

Thu, 10 Dec 2020 01:08 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, सियोल।
विज्ञापन
किम यो जोंग ( किम जोंग-उन की बहन ) - फोटो : File
विज्ञापन

उत्तर कोरियाई तानाशाह किम जोंग-उन की बहन किम यो-जोंग ने अपने देश के कोरोना वायरस मुक्त होने के दावे पर सवाल उठाने को लेकर दक्षिण कोरिया की विदेश मंत्री पर बुधवार को निशाना साधा। उन्होंने ऐसी टिप्पणियों पर दक्षिण कोरिया को नतीजे भुगतने की धमकी भी दे डाली कि पड़ोसी देश परिणामों की चिंता किए बिना लापहवाही भरे बयान दे रहा है।

विज्ञापन


बता दें कि दक्षिण कोरिया की विदेश मंत्री कांग क्यूंग-वहा ने हाल ही में कहा था कि यह मानना मुश्किल है कि उत्तर कोरिया में कोरोना वायरस का एक भी मामला नहीं है।


उन्होंने कहा कि उत्तर कोरिया इस महामारी से निपटने के साझा प्रयास संबंधी हमारे प्रस्ताव के प्रति भी उदासीन रहा है। इस पर किम जोंग की बहन ने कहा, पड़ोसी देश को इन अनर्गल टिप्पणियों के नतीजे पता होने चाहिए। दक्षिण कोरियाई विदेश मंत्री दोनों देशों के खराब रिश्तों को और भी बदतर करना चाहती हैं।
विज्ञापन


किम यो-जोंग ने कहा कि ‘हम उनके शब्द कभी नहीं भूलेंगे और उन्हें भी इसके परिणाम भुगतने होंगे।’ बता दें कि उत्तर कोरिया शुरू से दावा करता रहा है कि उसने कोरोना वायरस पर पूरी तरह नियंत्रण कर लिया है। इसके तहत उसने अंतरराष्ट्रीय सीमाओं को बंद कर दिया है और संदिग्ध लक्षण वालों को अलग-थलग कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें