इंटरनेट...इसे तरक्की और शोहरत का रास्ता भी कहा जाता है, लेकिन यही शोहरत का रास्ता किसी की बदनामी का सबब भी बन जाता है। जी हां...हम बात कर रहे हैं इंटरनेट पर बदला लेने के उद्देश्य से अपलोड की गईं महिलाओं की तस्वीरों की।
ऐसी ही पीड़ित महिलाओं को सहारा मिला सांता क्रूज डिजिटल लाउंड्री का, जिसकी मदद लेकर वो इंटरनेट पर अपलोड अपनी अश्लील फोटो को डिलीट करवा सकती हैं। दक्षिण कोरिया के किम हो जिन इंटरनेट से अश्लील तस्वीरों को हटाने का काम करते हैं।
27 साल के किम सांता क्रूज डिजिटल लाउंड्री सर्विस चलाते हैं। किम की सेवाएं ऐसी महिलाएं लेती हैं, जिनके पूर्व पति या ब्यॉयफ्रेंड ने उनकी पर्सनल तस्वीरों को इंटरनेट पर अपलोड कर दिया।