फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Korea: किम ने द. कोरिया में फिर भेजे कचरा भरे गुब्बारे, 2018 का तनाव कम करने वाला करार खतरे में पड़ गया है

Mon, 22 Jul 2024 05:55 AM IST
विशांत श्रीवास्तव वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला

सार

किम जोंग उन ने द. कोरिया में फिर कचरा भरे गुब्बारे भेजे हैं। जिसके बाद दोनों देशों के बीच  2018 का तनाव कम करने वाला करार खतरे में पड़ गया है।

विज्ञापन
किम जोंग उन - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन ने रविवार को दक्षिण कोरिया की तरफ कचरा भरे और अधिक गुब्बारे उड़ाए। इसे लेकर दक्षिण कोरिया की सेना ने कहा कि वह इसका जवाब पूरी तरह से लाउडस्पीकर प्रसारण के साथ देगी। दरअसल, जोर से चिल्लाकर किए प्रचार, विश्व समाचार और के-पॉप संगीत से भरपूर दक्षिण कोरिया के प्रसारणों को सैन्य अधिकारी और कार्यकर्ता मनोवैज्ञानिक युद्ध का असरदार तरीका मानते हैं।
विज्ञापन


दक्षिण कोरिया के संयुक्त चीफ ऑफ स्टाफ ने उत्तर कोरिया के गुब्बारे छोड़े जाने को अश्लील और शर्मनाक कहा है। उन्होंने कहा कि उत्तर कोरियाई गुब्बारे सीमा पार करने के बाद दक्षिण कोरियाई राजधानी सियोल के उत्तर में उड़ रहे थे। जैसा कि हमने कई बार चेतावनी दी थी, सेना आज दोपहर एक बजे से सभी मोर्चों पर  लाउडस्पीकर प्रसारण करेगी। उन्होंने लोगों को जमीन पर गिरती हुई चीजों को लेकर आगाह किया।  

दक्षिण कोरिया ने चेताया खतरनाक होंगे नतीजे
द. कोरियाई सेना ने कहा कि उत्तर कोरिया की कार्रवाई के घातक नतीजे हो सकते हैं। इसके लिए पूरी तरह से वहां की सरकार जिम्मेदार होगी। उत्तर कोरिया के रविवार को गुब्बारे भेजने से दो दिन पहले ही सियोल ने प्योंगयांग के विरोध में प्रसारण दोबारा शुरू किया था।
विज्ञापन


दोनों देशों के बीच बढ़ रहा तनाव
दरअसल, इससे पहले उत्तर कोरिया की तरफ से मई के आखिर में कपड़े, सिगरेट के टुकड़े, बेकार बैटरी और खाद से भरे गुब्बारे द.कोरिया भेजे गए थे। उधर दूसरी तरफ उत्तर कोरिया ने कहा कि पहले दक्षिण कोरिया के उसे गुब्बारे से राजनीतिक पर्चे भेजे थे। जवाब में द. कोरिया ने उत्तर कोरिया के साथ 2018 के तनाव-घटाने के समझौते को रोक दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें