फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamas: कौन है खालेद मशाल जो ले सकता है इस्माइल हानिये की जगह; इस्राइल ने जहर देकर की थी हत्या की असफल कोशिश

Thu, 01 Aug 2024 07:07 AM IST
विशांत श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, काहिरा

सार

खालिद मेशाल हमास के नए नेता हो सकते हैं। एक समय इस्राइल ने  मेशाल हत्या की असफल कोशिश की थी।
विज्ञापन
हमास नेता खालेद मशाल - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खालिद मेशाल को हमास का नया नेता माना जा रहा है। मेशाल को दुनिया भर में तब पहचान मिली थी जब 1997 में इस्राइल एजेंटों ने जॉर्डन की राजधानी अम्मान में उनकी असफल हत्या की कोशिश की थी। मेशाल को जहर का इंजेक्शन लगाया गया था लेकिन वह बच निकले। 

विज्ञापन


68 वर्षीय मेशाल को इस्राइल द्वारा खत्म करने की कोशिश की गई लेकिन वह निर्वासन के दौरान वह हमास के नेता बन गए। इसके बाद उन्होंने  दुनिया भर की विदेशी सरकारों के साथ बैठकें की और फलस्तीनी इस्लामवादी समूह का प्रतिनिधित्व करने में सक्षम बनाया।

खालिद मेशाल का उद्देश्य भी फलस्तीन और हमास की तरह ही इस्राइल के कब्जे से गाजा को मुक्त करवाना है।

हनियेह की हत्या के बाद मध्य पूर्व में तनाव बढ़ा
हनियेह की हत्या के बाद मध्य पूर्व में तनाव बढ़ गया है।  इस्राइल से बदला लेने की धमकियां दी जा रहीं हैं, ऐसे में गाजा में हो रहा संघर्ष मध्य पूर्व में एक व्यापक युद्ध में बदल सकता है।
विज्ञापन


नेतन्याहू ने एक टीवी पर दिए बयान में कहा कि आने वाले दिन इस्राइल के नागरिकों के लिए चुनौतीपूर्ण होने वाले हैं। बेरूत में हमले के बाद से हर तरफ से धमकी सुनाई दे रही है। हम किसी भी स्थिति के लिए तैयार हैं और हम किसी भी खतरे के खिलाफ एकजुट और दृढ़ संकल्पित रहेंगे।"  

स्माइल हानिया की ईरान में हत्या कर दी गई
हमास के राजनीतिक शाखा के प्रमुख इस्माइल हानिया की बुधवार सुबह ईरान में हत्या कर दी गई। ईरान के अर्धसैनिक बल ईरान रेवोल्यूशनरी गार्ड्स कोर (आईआरजीसी) ने इसकी पुष्टि की है। हालांकि, अबतक किसी भी देश के खुफिया एजेंसी ने हानिया की हत्या की जिम्मेदारी नहीं ली है। आशंका है कि इस हमले को इस्राइल की खुफिया एजेंसी मोसाद ने अंजाम दिया है। 
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें