फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Johnson & Johnson: पहले नकारे सारे दावे, अब 890 करोड़ डॉलर का मुआवजा देने को तैयार

Fri, 28 Apr 2023 06:17 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, न्यूजर्सी।

सार

जेएंडजे ने केनव्यू के आईपीओ का एलान किया है। जेएंडजे ने केनव्यू का मूल्यांकन 4200.95 करोड़ डॉलर बताया है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जॉनसन एंड जॉनसन (जेएंडजे) की कंज्यूमर हेल्थ यूनिट केनव्यू का नाम भी टेलकम पाउडर से कैंसर के मामले में जुड़ गया है। यह जानकारी ठीक तब सामने आई है, जब जेएंडजे ने केनव्यू के आईपीओ का एलान किया है। जेएंडजे ने केनव्यू का मूल्यांकन 4200.95 करोड़ डॉलर बताया है। 

विज्ञापन


जेएंडजे इस विवाद को खत्म करने के लिए इस महीने की शुरुआत में ही 890 करोड़ डॉलर का मुआवजा देने को राजी हो गई थी। इससे पहले कंपनी लगातार यह दावा करती आ रही थी कि उसका टेलकम पाउडर सुरक्षित है, इससे कैंसर नहीं होता है। 

कंपनी के खिलाफ वाद दायर
न्यूजर्सी के मिडलसेक्स काउंटी में केनव्यू के विरुद्ध वाद दायर किया गया है। लुइसियाना में रहने वाले दंपती ने जेएंडजे व केनव्यू के खिलाफ दायर वाद में कहा है कि उनके बच्चे को एस्बेस्टस वाले टेलकम पाउडर की वजह से मेसोथेलियोमा कैंसर हुआ है।
विज्ञापन


क्यों खतरनाक है टेलकम पाउडर
त्वचा के जरिये टेलकम पाउडर में मौजूद एस्बेस्टस रक्त में मिल जाता है। लगातार इसके इस्तेमाल से कई तरह के कैंसर होने का जोखिम रहता है। कई शोध इस बात की पुष्टि कर चुके हैं कि जो महिलाएं, जननांगों के आसपास लगातार टेलकम पाउडर का इस्तेमाल करती हैं, उनमें गर्भाशय कैंसर का जोखिम बढ़ जाता है। इसकी वजह से फेंफड़े व मेसोथेलियोमा कैंसर का खतरा भी रहता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें