सोमवार को ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ब्रसेल्स में यूरोपीय परिषद की अनौपचारिक बैठक में शामिल होने वाले पहले ब्रिटिश प्रधानमंत्री बन गए। यह बैठक यूरोपीय संघ (ईयू) के नेताओं के साथ हुई और इसमें मुख्य रूप से रक्षा और सुरक्षा मुद्दों पर चर्चा की गई। बता दें कि ये पहली बार था जब एक ब्रिटिश प्रधानमंत्री ब्रेक्सिट के बाद इस बैठक में हिस्सा ले रहे थे।ये बैठक यूरोपीय संघ के 27 सदस्य देशों के नेताओं के साथ हुई, जिनमें ब्रिटेन ने 2016 में हुए जनमत संग्रह में बाहर निकलने का निर्णय लिया था।
सैन्य समर्थन और आर्थिक दवाब पर भी जोर
अमेरिका या नाटो, ब्रिटेन किसके साथ?
नाटो के महासचिव मार्क रूटे के साथ एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में, स्टार्मर ने स्पष्ट किया कि ब्रिटेन न तो अमेरिका और न ही यूरोपीय संघ में से किसी का पक्ष चुनने जा रहा है। उन्होंने कहा कि ब्रिटेन के लिए दोनों ही महत्वपूर्ण हैं, और यह ब्रिटेन की ऐतिहासिक नीति रही है कि हम दोनों के साथ काम करें।
यूके-ईयू रक्षा और सुरक्षा साझेदारी पर भी प्रकाश
साथ ही बैठक में में स्टारमर ने यूके-ईयू रक्षा और सुरक्षा साझेदारी की बात रखी, जिसमें साझा खतरों पर सहयोग बढ़ाने, सीमा पार अपराध और अवैध प्रवासन पर कार्रवाई करने के कदम उठाए जाएंगे। इसका उद्देश्य ब्रिटेन के लिए सुरक्षा और विकास सुनिश्चित करना है।