फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

30 साल सत्ता संभालने के बाद कजाकिस्तान के राष्ट्रपति ने की इस्तीफे की घोषणा

भाषा, अस्ताना  Published by: Shilpa Thakur Updated Wed, 20 Mar 2019 01:01 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
नूरसुल्तान नजरबायेव - फोटो : social media

कजाकिस्तान के राष्ट्रपति नूरसुल्तान नजरबायेव ने मंगलवार को अपने इस्तीफे की घोषणा करके पूरे देश को चौंका दिया है। वह पिछले 30 साल से देश की सत्ता में थे।



सोवियत संघ के विघटन के बाद मध्य एशिया के इस दिग्गज नेता ने कजाकिस्तान पर शासन किया। 


उनकी यह घोषणा देश के अगले राष्ट्रपति चुनाव से एक साल पहले और गिरते जीवनस्तर को लेकर लोगों में बढ़ रहे गुस्से के बीच हुई है। राष्ट्र के नाम संबोधन में नजरबायेव ने कहा कि उन्होंने पद से इस्तीफा देने का निर्णय लिया है और कजाख सीनेट के अध्यक्ष जिम्मेदारी संभालेंगे। 


यह पद अभी नजरबायेव के करीबी माने जाने वाले कासीम-जोमात तोकायेव के पास है। वह पूर्व प्रधानमंत्री हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next