फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केटी बोमन के बनाए गए प्रोग्राम की वजह से दुनिया देख पाई ब्लैक होल की पहली तस्वीर

Fri, 12 Apr 2019 05:38 PM IST
Priyesh Mishra वर्ल्ड डेस्क, न्यूयार्क
विज्ञापन
केटी बोमन (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook
विज्ञापन
बुधवार को ब्लैक होल की पहली तस्वीर दुनिया के सामने आई। यह ब्लैक होल एम87 नामक आकाशगंगा में मौजूद है। इस तस्वीर में प्रकाश का एक चक्र दिख रहा है, जिसके बीच में ब्लैक होल है।
विज्ञापन


इस तस्वीर को पाने में केटी बोमन की बड़ी भूमिका थी। केटी 29 साल की कंप्यूटर साइंटिस्ट हैं। इन्होंने एमआईटी से ग्रेजुएशन किया है। इनके बनाए गए प्रोग्राम के कारण ही असंभव माने जाने वाले इस तस्वीर को देखा जा सका है। 

पहली तस्वीर में कुछ भी साफ नहीं दिख रहा था। इसके बाद केटी ने अल्गोरिदम की मदद से इसे फिर से तैयार किया। तीन साल बाद उन्हें पहली तस्वीर को देखने का मौका मिला। ब्लैक होल की यह तस्वीर इवेंट हॉरिजन टेलीस्कोप के जरिए ली गई थी।

क्या है इवेंट हॉरिजन टेलीस्कोप 

यह आठ टेलीस्कोप को जोड़कर बनाया गया नेटवर्क है। क्योंकि, एक टेलिस्कोप ब्लैक होल की तस्वीर लेने में सक्षम नहीं था। टेलिस्कोप को एक दूसरे से जोड़ने की तकनीकी को इंटरफेरोमेट्री कहते हैं। इस काम में 200 वैज्ञानिकों का समूह लगा हुआ था। 
विज्ञापन


परियोजना के शोधकर्ताओं ने अप्रैल 2017 में अमेरिका के एरिजोना और हवाई के साथ-साथ मैक्सिको, चिली, स्पेन और अंटार्कटिका में दूरबीनों का उपयोग करके पहला डेटा प्राप्त किया। टेलिस्कोप के वैश्विक नेटवर्क ने अनिवार्य रूप से एक ग्रह के आकार का अवलोकन तैयार किया। टीम के एक सदस्य मैकस्कोरा ने कहा कि टेलिस्कोप प्रति छेद ब्लैक होल को नहीं देख रहा है, लेकिन जिस सामग्री को उसने पकड़ा है, वह एक चमकदार डिस्क है, जिसे व्हाइट-हॉट गैस और प्लाज्मा कहा जाता है।
विज्ञापन

क्या है ब्लैक होल

ब्लैक होल की पहली वास्तविक तस्वीर
ब्लैक होल अंतरिक्ष में ऐसी जगह है, जिसमें जाने के बाद कोई चीज बाहर नहीं आती। यहां तक कि प्रकाश भी नहीं। इसके अंग्रेजी नाम का हिंदी में अनुवाद करें तो यह काला छिद्र होगा। मगर यह वास्तव में कोई छिद्र या छेद नहीं है। यह तत्वों का घना मिश्रण माना जाता है, जिससे पैदा होने वाला गुरुत्वाकर्षण बल आसपास मौजूद सभी चीजों को अपनी ओर खींचता है। वैज्ञानिक 18वीं शताब्दी से इसे काला तारा मानकर इसके अस्तित्व को स्वीकारते थे, लेकिन किसी दूरबीन से इसे देखा नहीं जा सका था, न कभी इसकी तस्वीर सामने आई थी।

तस्वीर...5 करोड़ प्रकाश वर्ष दूर की

यह ब्लैक होल पृथ्वी से इतना दूर है कि हमें इस तक पहुंचने में 5 करोड़ प्रकाश वर्ष लग जाएंगे। या यूं कहें कि यह हमारी पृथ्वी से 5 मिलियन ट्रिलियन (पांच के आगे 20 बार शून्य लगा लीजिए) किमी दूर है। इस तस्वीर को आठ रेडियो टेलीस्कोप के जरिए तैयार किया गया। इन टेलीस्कोप इवेंट होराइजन के डायरेक्टर शेफर्ड डेअलमैन ने अमेरिका में इस तस्वीर को जारी करते हुए बताया कि यह तस्वीर पृथ्वी से चंद्रमा पर ली गई किसी कंकड़ की तस्वीर है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें