फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तनाव के बीच पाकिस्तान बोला- नहीं रुकेगा करतारपुर साहिब कॉरिडोर का काम

Thu, 08 Aug 2019 01:39 PM IST
शिल्पा ठाकुर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला

सार

  • अनुच्छेद 370 खत्म करने के बाद से ही भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव जारी है।
  • पाकिस्तान भारत के इस कदम का विरोध कर रहा है।
  • पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने कहा है कि पाकिस्तान करतारपुर साहिब कॉरिडोर पर काम जारी रखेगा।
विज्ञापन
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 खत्म करने के बाद से ही भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव जारी है। पाकिस्तान भारत के इस कदम का विरोध कर रहा है। इसी बीच अब पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने कहा है कि पाकिस्तान करतारपुर साहिब कॉरिडोर पर काम जारी रखेगा।

विज्ञापन

 


वहीं पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने कहा है कि हम दिल्ली से अपने उच्चायुक्त को वापस बुला रहे हैं और उनके उच्चायुक्त को यहां से भेज रहे हैं। हालांकि भारत की तरफ से पहले ही जम्मू-कश्मीर को अपना अभिन्न अंग बताकर उससे जुड़े मुद्दे को पूरी तरह अपना आंतरिक मामला बताते हुए पाकिस्तान के विरोध को खारिज किया जा चुका है।

90 फीसदी काम पूरा

बता दें पाकिस्तान ने करतारपुर गलियारे पर 'जीरो लाइन' से गुरद्वारा साहिब तक 90 फीसदी काम पूरा कर लिया है और इस साल नवंबर में गुरु नानक की 550वीं जयंती के मौके पर इसका उद्घाटन किए जाने की योजना है। एक मीडिया रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है।
विज्ञापन

 
गलियारा पाकिस्तान के करतारपुर स्थित दरबार साहिब को गुरदासपुर जिले में डेरा बाबा नानक गुरुद्वारे से जोड़ेगा। इससे भारतीय सिख श्रद्धालुओं को वीजा मुक्त आवागमन की सुविधा मिलेगी। इन श्रद्धालुओं को करतारपुर साहिब जाने के लिए केवल एक 'परमिट' प्राप्त करना होगा। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार भारत से तीर्थयात्रियों का पहला जत्था नौ नवंबर को पाकिस्तान पहुंचेगा। 

हालांकि, अभी यह नहीं बताया गया है कि इन श्रद्धालुओं की संख्या कितनी होगी। जानकारी के मुताबिक, पाकिस्तान द्वारा करतारपुर गलियारे का 90 फीसदी काम पूरा कर लिया गया है। इसमें 'जीरो लाइन' से गुरुद्वारा साहिब तक मुख्य सड़क, पुल और इमारतों का निर्माण भी शामिल है।
विज्ञापन


साथ ही बताया गया है कि सीमा के पाकिस्तान की ओर गलियारे का उद्घाटन पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान और सेनाध्यक्ष जनरल कमर जावेद बाजवा द्वारा नवंबर में बाबा गुरु नानक की जयंती पर किए जाने की संभावना है।

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें