फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड-19 की स्थिति में सुधार के बाद फिर खुलेगा करतारपुर कॉरिडोर - पाकिस्तानी मीडिया

Sat, 03 Oct 2020 11:14 AM IST
Tanuja Yadav वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
विज्ञापन
करतारपुर गलियारा - फोटो : twitter
विज्ञापन

भारत के सिख श्रद्धालुओं के लिए राहत की खबर है। पाकिस्तानी मीडिया ने जानकारी दी है कि एक बार जब कोविड-19 की स्थिति में थोड़ा सुधार आ जाएगा, तो उसके बाद श्रद्धालुओं के लिए करतारपुर गलियारा खोल दिया जाएगा। एख बार स्थिति में सुधार आने के बाद श्रद्धालु दर्शन कर सकेंगे।

विज्ञापन



इस पर भारतीय विदेश मंत्रालय का जबाव आया है। पाकिस्तान के करतारपुर कॉरिडोर को खोलने वाले प्रस्ताव पर विदेश मंत्रालय ने कहा कि हम गृह मंत्रालय और स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के सभी संबंधित अधिकारियों के साथ संपर्क साधे हुए हैं। मंत्रालय का कहना है कि करतारपुर कॉरिडोर को दोबारा खोलने का फैसला कोविड-19 प्रोटोकॉल के तहत ही लिया जाएगा। 

भारतीय विदेश मंत्रालय का कहना है कि पिछले साल करतारपुर कॉरिडोर के खुलने और हस्ताक्षक करने वाले द्विपक्षीय समझौते के समय यह निर्णय लिया गया था कि दोनों पक्ष बुद्धी रवि चैनल पर एक पुल बनाने के साथ अपेक्षित बुनियादी ढांचा भी तैयार करेंगे।
विज्ञापन


                                           



विदेश मंत्रालय ने कहा कि एक साल बाद पाकिस्तान को अपनी तरफ से पुल निर्माण का काम करना चाहिए क्योंकि हमारी तरफ से यह तैयार है। मंत्रालय ने बताया कि पाकिस्तान के साथ एक तकनीकी बैठक हुई और 27 अगस्त 2020 को दो टीम मिली थीं। तब भी अभी तक पाकिस्तान की ओर से कोई एक्शन नहीं लिया गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें