गुरूवार को हैमबर्ग के यहोवा में विटनेस हॉल में भगदड़ मचने के बाद शाम के करीब साढ़े चार बजे फार्मेसी में कर्मचारियों के प्रवेश के बाद कार्लज़ूए फार्मेसी में धमाकों की आवाजें आई।
जर्मनी की पुलिस की एक विशेष इकाई ने दक्षिण-पश्चिमी शहर कार्लज़ूए के एक फार्मेसी में लोगों को घंटो बंधक बनाकर रखने वाले संदिग्ध को पकड़ लिया है। इसके अलावा उन्होंने एक अन्य व्यक्ति को भी पकड़ा है। इस पूरे घटना के दौरान शहर को बंद कर दिया गया था।
विज्ञापन
यह घटना गुरूवार को हैमबर्ग के यहोवा में विटनेस हॉल में भगदड़ मचने के बाद हुई। शाम के करीब साढ़े चार बजे फार्मेसी में कर्मचारियों के प्रवेश के बाद ही कई धमाकों की आवाजें आई। जिसके बाद पुलिस को खबर दी गई और रात के साढ़े नौ बजे के करीब पुलिस की एक विशेष इकाई ने फार्मेसी नें घुसकर धमाका करने वाले संदिग्ध को पकड़ लिया।
जर्मन के एक अखबार स्टटगार्टर जाईतुंग के सुचना के अनुसार दो लोगों को बंधक बनाने के साथ एक मिलियन यूरो फिरौती के तौर पर मांगी गई थी। इसपर पुलिस प्रवक्ता ने किसी भी प्रकार की टिप्पणी करने से इंकार कर दिया। हालांकि, इससे पहले जर्मनी के बिल्ड अखबार ने खबर दी थी कि पुलिस कथित तौर पर बंधक बनाने वाले के संपर्क में है। पुलिस के अनुसार कई लोगों को बंधक बनाया गया था।
विज्ञापन
बता दें कि कार्लज़ूए, फ्रांसीसी सीमा से ज्यादा दूर नहीं है। इस शहर में लगभग 300,000 लोग रहते हैं और जर्मनी की सर्वोच्च अदालत, संघीय न्यायालय भी यहीं स्थित है। इस घटना के बाद फार्मेसी की अच्छे से तलाशी ली गई, जहां किसी के घायल होने की कोई सूचना नहीं मिली है।