फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका: कंसास में फुटबॉल मैच के दौरान मैदान में घुसी कार; बच्चे समेत दो की मौत, हिरासत में वाहन चालक

सार

अमेरिका के कंसास राज्य के विचिटा शहर में शनिवार को फुटबॉल मैच के दौरान एक कार मैदान में घुस गई। हादसे में एक बच्चे और एक वयस्क की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हुए। पुलिस ने चालक को हिरासत में ले लिया है। अधिकारियों के अनुसार, घटना के समय कार में दो नाबालिग भी सवार थे।
विज्ञापन
कंसास में फुटबॉल मैदान पर घुसी कार - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका के कंसास राज्य के विचिटा शहर में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ। एक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में फुटबॉल मैच के दौरान कार मैदान पर घुस गई। इस घटना में एक बच्चे समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए।
विज्ञापन


सीएनएन ने स्थानीय अधिकारियों के हवाले से बताया कि घटना के बाद पुलिस ने कार चालक को हिरासत में ले लिया। विचिटा पुलिस विभाग के आरोन मोसेस ने कहा कि चालक हिरासत में है और उससे आम लोगों को अब कोई अतिरिक्त खतरा नहीं है।

दोपहर करीब 3:25 बजे हुआ हादसा
अधिकारियों के अनुसार, यह घटना स्ट्राइकर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में हुई। स्थानीय समय के मुताबिक, दोपहर करीब 3:25 बजे कार परिसर में घुस गई। उस समय मैदान पर फुटबॉल मैच चल रहा था। मोसेस ने बताया कि घटना के वक्त कार में दो नाबालिग भी सवार थे। हादसे के बाद वाहन घटनास्थल पर ही मौजूद रहा। 
विज्ञापन


मृतकों की पहचान अभी सार्वजनिक नहीं की गई है। अधिकारियों के मुताबिक, मरने वालों में एक नाबालिग और एक वयस्क शामिल हैं। जांच एजेंसियां घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी हैं।

कार की रफ्तार और सुरक्षा घेरे को लेकर जांच

पुलिस घटनास्थल से मिले सबूतों का विश्लेषण कर रही है, ताकि हादसे की परिस्थितियों को समझा जा सके। सीएनएन के मुताबिक, जांचकर्ताओं ने अभी यह तय नहीं किया है कि कार कितनी तेज रफ्तार से चल रही थी और वह सुरक्षा घेरा पार कर मैदान तक कैसे पहुंची। हादसे के बाद खेल परिसर में होने वाले कार्यक्रम तत्काल रोक दिए गए।

फ्लैग फुटबॉल के मुकाबले भी स्थगित
कंसास स्टेट हाई स्कूल एक्टिविटीज एसोसिएशन (केएसएचएसएए) ने बताया कि स्ट्राइकर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में चल रही राज्य स्तरीय फ्लैग फुटबॉल प्रतियोगिता के तीसरे स्थान और चैंपियनशिप के मुकाबले स्थगित कर दिए गए। पुलिस ने घटनास्थल की जांच और सुरक्षा व्यवस्था के लिए आसपास के मैदान को सुरक्षित किया था।

एसोसिएशन ने हादसे से प्रभावित परिवारों और टीमों के प्रति संवेदना जताई। उसने सोशल मीडिया मंच एक्स पर कहा कि आपात स्थिति को देखते हुए दोनों मुकाबलों को बाद की तारीख तक स्थगित करना उचित समझा गया। एसोसिएशन के मुताबिक, मुकाबलों की नई तारीखों की जानकारी सोमवार को दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें