फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US: कमला हैरिस ने सात में से छह स्विंग राज्यों में ट्रम्प पर बढ़त हासिल की, रिपोर्ट में किया गया दावा

Wed, 31 Jul 2024 07:06 AM IST
विशांत श्रीवास्तव वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन डासी

सार

अमेरिका में उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने राष्ट्रपति पद के लिए सात में से छह स्विंग राज्यों में ट्रंप के खिलाफ बढ़त बना ली है। रिपोर्ट में यह दावा किया गया है। 
विज्ञापन
अमेरिका की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिकी राष्ट्रपति पद की दौड़ में उपराष्ट्रपति कमला हैरिस रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ सात में से छह स्विंग राज्य में आगे चल रही है। पंजीकृत मतदाताओं के ब्लूमबर्ग न्यूज/मॉर्निंग कंसल्ट पोल की मंगलवार को प्रकाशित रिपोर्ट में यह दावा किया गया है।

विज्ञापन


24-28 जुलाई तक ऑनलाइन सर्वेक्षण किया गया
24-28 जुलाई तक ऑनलाइन आयोजित सर्वेक्षण में दिखाया गया है कि हैरिस मिशिगन में ट्रम्प से 11 प्रतिशत अंकों से आगे हैं, जबकि एरिजोना, विस्कॉन्सिन और नेवादा में उन्हें 2 अंकों का फायदा है। ट्रंप पेंसिल्वेनिया में हैरिस से 4 अंक और उत्तरी कैरोलिना में 2 अंक से आगे हैं। जॉर्जिया में वे बराबरी पर हैं।

विस्कॉन्सिन सात में से एकमात्र राज्य है जहां ट्रम्प ने पिछले सर्वेक्षण में बाइडन के प्रदर्शन की तुलना में हैरिस के साथ अपना घाटा कम कर लिया है।

एक से पांच जुलाई को आयोजित सर्वेक्षण में ट्रंप आगे थे
एक से पांच जुलाई को आयोजित ब्लूमबर्ग/मॉर्निंग कंसल्ट पोल के मुताबिक ट्रम्प एरिजोना में बिडेन से 3 प्रतिशत अंक, जॉर्जिया में एक अंक से, नेवादा और उत्तरी कैरोलिना में तीन अंक से और पेंसिल्वेनिया में सात अंक से आगे थे। जबकि मिशिनग में बाइडन पांच अकों से और विस्कॉन्सिन में 3 अंकों से आगे थे।

बाइडन के उम्मीदवारी छोड़ने से डेमोक्रेटिक का जनाधार बढ़ा

विज्ञापन

कुछ दिनों पहले तक डेमोक्रेट पार्टी राष्ट्रपति चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी के सामने कमजोर पड़ रही थी और रिपब्लिकन पार्टी की तरफ से राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप की लोकप्रियता लगातार बढ़ रही थी। हालांकि अब हालात बदलते दिख रहे हैं। जो बाइडन के राष्ट्रपति पद की रेस से हटने और उनकी जगह कमला हैरिस के राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार बनने के बाद से डेमोक्रेट पार्टी की जनाधार तेजी से बढ़ रहा है और ट्रंप ने जो लीड ली थी, वो अब तेजी से कम हो गई है। 

अश्वेत, हिस्पैनिक मतदाताओं का डेमोक्रेट के लिए बढ़ा समर्थन
खासकर अश्वेत मतदाताओं के समर्थन में जबरदस्त इजाफा हुआ है। न्यूयॉर्क टाइम्स के सर्वेक्षण के अनुसार, जो बाइडन को राष्ट्रपति पद की रेस में रहने के दौरान डेमोक्रेट पार्टी को 59 प्रतिशत अश्वेत मतदाताओं का समर्थन मिल रहा था, जो अब कमला हैरिस के आने के बाद बढ़कर 69 प्रतिशत हो गया है। साथ ही हिस्पैनिक मूल के मतदाताओं का भी डेमोक्रेट पार्टी के लिए समर्थन 45 प्रतिशत से बढ़कर 57 प्रतिशत हो गया है। 30 साल से कम उम्र के मतदाताओं का समर्थन भी डेमोक्रेट्स के लिए 46 प्रतिशत से बढ़कर 56 प्रतिशत हो गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें