फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

America: कमला हैरिस के चुनावी प्रचार में 370 मिलियन डॉलर खर्च होंगे, कहा- अधिकतम मतदाताओं तक पहुंच बनाएंगे

Sun, 18 Aug 2024 04:30 AM IST
विशांत श्रीवास्तव वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला

सार

अमेरिका में होने वाले चुनाव से पहले दोनों ही उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप और कलमा हैरिस जोर शोर से प्रचार में लगे हुए हैं। ऐसे में कमला हैरिस लेबर डे से लेकर आगामी चुनावी महीने के दरम्यां 370 अमेरिकी डॉलर की धनराशि खर्च करेंगी। 
विज्ञापन
अमेरिका की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार कमला हैरिस। - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हैरिस-वाल्ज अभियान का कहना है कि वह मजदूर दिवस और 5 नवंबर के बीच डिजिटल और टेलीविजन विज्ञापनों पर कम से कम 370 मिलियन डॉलर खर्च करने की योजना बना रहा है। इसका उद्देश्य चुनाव के अंतिम चरण में मतदाताओं तक पहुंच बनाने का है। 

विज्ञापन


अभियान के प्रबंधक क्वेंटिन फुल्क्स और रॉब फ्लेहर्टी ने शनिवार को बताया कि विज्ञापनों में 170 मिलियन डॉलर टीवी के लिए जबकि  200 मिलियन डॉलर की धनराशि डिजिटल के लिए आरक्षित की गई है। 

अभियान ने बताया कि प्रमुख खेल आयोजनों के अलावा ऐसे बड़े इवेंट को प्रचार के लिए फोकस किया जा रहा है, जहां ज्यादा से ज्यादा दर्शक मौजूद हों। इसके जरिए हम ट्रंप को हैरिस के खिलाफ प्रचार करने से रोक पाएंगे, जो कि अपने हिसाब से कमला के व्यक्तित्व को परिभाषित करने की कोशिश क रहे हैं।
विज्ञापन


ट्रम्प और उनके सहयोगी सुपर-पीएसी ने अगस्त में लगभग 60% विज्ञापन समय बुक किया है, जो कि डेमोक्रेट्स के विज्ञापन वक्त के एक दम विपरीत है। जानकारी के मुताबिक मजदूर दिवस के जरिए ट्रंप ने 60 मलियन डॉलर खर्च करने की योजना बनाई है। 

ट्रंप के चुनावी अभियान में पुराने चेहरे
अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव में पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और मौजूदा उप राष्ट्रपति कमला हैरिस के बीच कांटे की टक्कर है। रिपब्लिकन पार्टी से उम्मीदवार पूर्व  राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार कमला हैरिस को अर्थव्यवस्था और मुद्रा स्फीति के मुद्दे पर घेरने की तैयारी की है। इसके साथ ही ट्रंप ने अपने चुनाव अभियान में कुछ पुराने चेहरों को शामिल किया है।

चुनाव अभियान के दौरान डोनाल्ड ट्रंप लगातार कमला हैरिस पर हमलावर हो रहे हैं। जुबानी जंग में पिछली बार उन्होंने कमला हैरिस पर प्रचार अभियान में एआई का उपयोग करके झूठी भीड़ दिखाने का आरोप लगाया था। इस बार उन्होंने अर्थव्यवस्था का मुद्दा उठाने की रणनीति बनाई है। वहीं कमला हैरिस का कहना है कि वह इस महीने के अंत में सारे जवाब देंगीं। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें