फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US Election: कमला हैरिस ने छह हजार अश्वेत महिलाओं की रैली बुलाई, चुनाव के लिए डेमोक्रेटिक अभियान को तेज किया

Thu, 25 Jul 2024 05:23 AM IST
विशांत श्रीवास्तव वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन डीसी

सार

अमेरिका में अपनी डेमोक्रेट पार्टी के चुनावी अभियान को तेज करने के लिए कमला हैरिस ने छह हजार अश्वेत महिलाओं की बुधवार कौ रैली बुलाई। जो बाइडन के चुनाव ना लड़ने के एलान के बाद डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार के तौर पर वह सबसे बड़ी दावेदार मानी जा रही हैं।
विज्ञापन
अमेरिका की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस - फोटो : एएनआई/रॉयटर्स (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने बुधवार को छह हजार अश्वेत महिलाओं की एक रैली बुलाई। कमला ने रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप के चुनावी अभियान पर लौटने से पहले डेमोक्रेटिक पार्टी के अभियान को तेज करने की कोशिश कर रही हैं। 

विज्ञापन


हैरिस 5 नवंबर के चुनाव में डेमोक्रेटिक राष्ट्रपति पद के लिए डेमोक्रेट की तरफ से उम्मीदवारों की सूची में सबसे ऊपर हैं। 

59 साल की कमला हैरिस अमेरिका में उपराष्ट्रपति के रूप में सेवा देने वाली पहली अश्वेत महिला और एशियाई अमेरिकी हैं। अगर वह डेमोक्रेटिक उम्मीदवार बनती हैं और ट्रंप को हरा देती हैं तो अमेरिकी इतिहास में पहली महिला राष्ट्रपति होंगी। कमला के राष्ट्रपति उम्मीदवार की चर्चा के बाद से डेमोक्रेट्स में नई ऊर्जा दिखाई दे रही है। 
 

बाइडन पर चुनाव ना लड़ने का दबाव बन रहा था
राष्ट्रपति जो बाइडन ने 2024 में चुनाव ना लड़ने का फैसला लिया है। रविवार को बाइडन की घोषणा के बाद ट्रंप ने कहा कि बाइडन ने काम और आसान कर दिया है। बाइडन के ऊपर काफी दिनों से चुनाव ना लड़ने को लेकर दबाव बन रहा था। 

विज्ञापन


बाइडन के नाम वापस लेने के बाद 
डोनाल्ड ट्रंप की टीम ने कहा कि हम पांच नवंबर को यह चुनाव जीतने जा रहे हैं और अपने देश को बचाएंगे। उसके बाद ही हम जीतने के बाद अमेरिका को फिर से महान बना सकते हैं। साथ ही यह भी आरोप लगाया कि बाइडन पूरी तरह से धोखेबाज और हमारे देश के लिए कलंक हैं। जो बाइडन ने अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव 2024 से अपना नाम वापस ले लिया है। अब उनकी जगह डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से भारतवंशी कमला हैरिस को प्रत्याशी बनाया जा सकता है। हालांकि, हैरिस के नाम की पैरवी पर डोनाल्ड ट्रंप की टीम  ने कहा था कि उपराष्ट्रपति हैरिस भी राष्ट्रपति बाइडन की तरह ही एक मजाक हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें