फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बराक ओबामा और हिलेरी क्लिंटन के बाद कमला हैरिस का ट्रंप पर वार, बताया 'असफल नेता'

Thu, 20 Aug 2020 10:11 AM IST
Tanuja Yadav वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
विज्ञापन
कमला हैरिस (फाइल फोटो) - फोटो : ANI
विज्ञापन

डेमोक्रेटिक पार्टी से उप राष्ट्रपति की उम्मीदवारी स्वीकारने के बाद कमला हैरिस ने इतिहास रच दिया है। इसी के साथ कमला हैरिस ने भी बराक ओबामा और हिलेरी क्लिंटन के साथ मिलकर डोनाल्ड ट्रंप के असफल नेता करार दिया है। कमला हैरिस ने ट्रंप पर त्रासदी को राजनैतिक हथियार में बदलने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन



कमला हैरिस ने कहा कि सभी अमेरिकी लोग जो बिडेन को वोट करें क्योंकि वो राष्ट्रपति के तौर पर सभी अमेरिकी वासियों को एक साथ ला सकते हैं। अपने भाषण में कमला हैरिस ने ट्रंप को असफल नेता बताया और कहा कि ट्रंप की इसी असफलता की वजह से कई जानें गई हैं।

गुरुवार को डेमोक्रेटिक पार्टी से राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार जो बिडेन अपनी स्वीकृति का भाषण देंगे। इसके अलावा कमला हैरिस से पहले अमेरिका के पहले अश्वते और पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने भी जो बिडेन को लेकर वोट देने की अपील की। बराक ओबामा ने कहा कि साल 2017 में ट्रंप को प्रशासन सोचते हुए उन्हें लगा था कि इस बार रिपब्लिकन पार्टी गंभीरता से काम करेगी।
विज्ञापन


बराक ओबामा ने कहा कि ट्रंप के राष्ट्रपति पद आसीन होते हुए ये उम्मीद की थी कि वो इस पद का भार समझेंगे और लोकतंत्र को बनाए रखेंगे लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। ओबामा ने कहा कि ट्रंप ने अमेरिका के आवेग को खराब किया, दुनियाभर में अमेरिका की इज्जत को नष्ट किया और ट्रंप शासन में अमेरिकी डेमोक्रेटिक संस्थान इससे पहले इतने डरे हुए नहीं थे।

इसका जवाब देते हुए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा को खतरनाक राष्ट्रपति बताया। वहीं हिलेरी क्लिंटन ने मतदाताओं को सोच समझकर वोट करने की सलाह दी है। प्राइमरी चुनाव के समय बराक ओबामा भले ही पीछे रहें हो लेकिन हाल ही बराक, जो बिडेन के लिए कैंपेन करते नजर आ रहे हैं।

बराक ओबामा ने अपने एक भाषण में कहा कि आज, मैं आपसे जो बिडेन और कमला हैरिस की क्षमता पर विश्वास करने की अपील करता हूं क्योंकि ये दोनों अमेरिका को अच्छी राह पर लेकर जाएंगे। बराक ओबामा के भाषण से दो दिन पहले ही उनकी पत्नी मिशेल ओबामा ने ट्रंप को गलता राष्ट्रपति बताया था।

मिशेल ओबामा ने कहा था कि इस बार वो जीत नहीं पाएंगे। मंगलवार को जो बिडेन को औपचारिक तौर पर डेमोक्रेटिक पार्टी का उम्मीदवार बताया गया। बता दें कि जो बिडेन (77) आठ साल तक बराक ओबामा के साथ उप राष्ट्रपति के तौर पर काम कर चुके हैं।

कमला हैरिस कैलीफोर्निया की पहली अश्वत अटॉर्नी जनरल हैं। कमला हैरिस पहली ऐसी महिला हैं, जिन्होंने इस पद पर काम किया है और अमेरिकी सीनेट के लिए उम्मीदवारी घोषित करने वाली पहली अफ्रीकी एशियन महिला हैं। इसके अलावा अगले हफ्ते रिपब्लिकन पार्टी भी ऑनलाइन चुनाव लड़ेगी और डोनाल्ड ट्रंप की आधिकारिक उम्मीदवारी का एलान करेगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें