फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काबुल: शादी समारोह में जोरदार धमाके में 63 मरे, 182 घायल, आईएस ने ली जिम्मेदारी

Sun, 18 Aug 2019 05:51 PM IST
योगेश साहू वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला

सार

  • काबुल के पश्चिमी इलाके में एक वेडिंग हॉल में शनिवार देररात हुआ जोरदार धमाका
  • प्रत्यक्षदर्शी ने कहा- धमाके वक्त हम सोने जा रहे थे, बाहर आए तो वेडिंग हॉल से धुआं उठते देखा
  • गृह मंत्रालय की प्रवक्ता ने कहा जान गंवाने वालों का सही आंकड़ा बताना अभी संभव नहीं 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में शनिवार रात को एक शादी समारोह में आत्मघाती बम हमले में कम से कम 63 लोग मारे गए ओर 182 लोग घायल हो गए और इसकी जिम्मेदारी इस्लामिक स्टेट समूह ने ली है।

विज्ञापन


इस्लामिक स्टेट ने सोशल मीडिया के माध्यम से दावा किया है कि उसके लड़ाके ने काबुल में इस ‘बड़े समारोह’ में खुद को उड़ा लिया जबकि अन्य ने सुरक्षा बलों के पहुंचने पर ‘विस्फोटकों से भरे वाहन’ में धमाका किया ।

एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि शादी में 1,000 से अधिक लोग आमंत्रित थे जिससे चलते ऐसी आशंका जताई जा रही है कि यह इस साल काबुल में अब तक का सबसे वीभत्स हमला हो सकता है। तालिबान और इस्लामिक स्टेट दोनों ही काबुल में हमले करते रहते हैं।
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शी गुल मोहम्मद ने बताया कि विस्फोट उस मंच के पास हुआ जहां संगीतकार थे और वहां मौजूद सभी युवा, बच्चे और बाकी लोग मारे गए। हमले में घायल हुए एक व्यक्ति मोहम्मद तूफान ने बताया कि कई मेहमान मारे गए। 

हमले में बचे अहमद ओमीद ने बताया, ‘कई लोग मारे गए और जख्मी हो गए। मैं दूसरे कमरे में दूल्हे के साथ था जब हमने धमाके की आवाज सुनी और मैं किसी को ढूंढ नहीं पाया। सभी लोग हॉल के आसपास पड़े हुए थे।’

एक स्थानीय अस्पताल के बाहर हमले में मारे गए एवं जख्मी हुए लोगों के परिजन जोर-जोर से रो रहे थे। अल्पसंख्यक शिया हजारा समुदाय का घर कहे जाने वाले पश्चिम काबुल के दुबई सिटी वेडिंग हॉल में यह विस्फोट हुआ।

सात अगस्त को इसी इलाके में अफगान सुरक्षा बलों को निशाना बनाते हुए तालिबान ने कार बम विस्फोट किया था जिसमें 14 लोग मारे गए थे और 145 घायल हो गए थे जिनमें अधिकांश महिला, बच्चे और अन्य नागरिक थे। 

दशकों से युद्ध से जूझ रहे शहर में बड़े और भव्य वेडिंग हॉल सामुदायिक जीवन के आकर्षण का केंद्र है। यहां एक शादी पर हजारों डॉलर तक खर्च कर दिए जाते हैं।

राष्ट्रपति अशरफ गनी के प्रवक्ता सादिक सिद्दीकी ने टि्वटर पर कहा, ‘काबुल में एक वेडिंग हॉल में आत्मघाती हमले की खबर से बहुत दुखी हूं। हमारे लोगों के खिलाफ एक जघन्य अपराध, यह कैसे मुमकिन है कि किसी व्यक्ति को प्रशिक्षण दो और उसे एक शादी में जाकर खुद को उड़ाने के लिए कहो।’ 

विज्ञापन




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें