US: अमेरिका की एक संघीय अदालत ने सोमवार को विशेष वकील जैक स्मिथ की रिपोर्ट को जारी करने पर स्थायी रोक लगा दी, जिसमें राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के गोपनीय दस्तावेज रखने के मामले की जांच की जानकारी थी। पूरा मामला क्या है, पढ़ें रिपोर्ट-
अमेरिका की एक संघीय अदालत ने सोमवार को विशेष वकील जैक स्मिथ की रिपोर्ट को जारी पर स्थायी रोक लगा दी। रिपोर्ट में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के गोपनीय दस्तावेज रखने के मामले की जांच से जुड़ी जानकारी थी।
विज्ञापन
अदालत ने ट्रंप के किस अनुरोध को मंजूरी दी?
अमेरिकी जिला जज एलीन कैन ने राष्ट्रपति ट्रंप के उस अनुरोध को स्वीकार कर लिया, जिसमें कहा गया था कि 2023 में आपराधिक आरोपों तक पहुंच इस जांच की रिपोर्ट को सार्वजनिक न किया जाए। जज कैनन को ट्रंप ने ही नियुक्त किया था।
जज ने पहले इस मामले में क्या फैसला दिया था?
जज कैनन ने 2024 में यह कहते हुए मामला खारिज कर दिया था कि स्मिथ की नियुक्ति गैरकानूनी थी। उन्होंने कहा कि रिपोर्ट जारी करने से ट्रंप और उनके दो सह-आरोपियों के साथ स्पष्ट तौर पर अन्याय होगा। जज ने कहा कि अगर रिपोर्ट जारी की जाती है तो इससे ट्रंप और उनके दो सह-आरोपियों के साथ अन्याय होगा। उन्होंने अपने आदेश में लिखा कि विशेष वकील ने बिना वैध अधिकार के मामला आगे बढ़ाया था।