फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US: केस से घबराई जॉनसन एंड जॉनसन जाएगी सुप्रीम कोर्ट, दिवालिया प्रक्रिया के लिए लगाएगी याचिका

Thu, 23 Mar 2023 06:43 AM IST
वीरेंद्र शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन

सार

बेबी पाउडर और अन्य पाउडर उत्पादों से बड़ी संख्या में कैंसर होने पर लोगों ने अमेरिकी अदालतों में मुआवजे की मांग करते हुए मुकदमे दायर किए थे। इन पर आए निर्णयों में कंपनी पर हजारों करोड़ का मुआवजा ठोका गया है।
विज्ञापन
जॉनसन एंड जॉनसन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेबी पाउडर से कैंसर फैलाने के मामलों में 38 हजार मुकदमे और हजारों करोड़ डॉलर के मुआवजे झेल रही अमेरिकी फार्मा कंपनी जॉनसन एंड जॉनसन बचने के लिए अब सुप्रीम कोर्ट में पैंतरा आजमाएगी। अपनी इकाई एलटीएल मैनेजमेंट को दिवालिया घोषित कराने के लिए वह सुप्रीम कोर्ट से विचार करने को कहेगी। उसका ऐसा ही एक प्रयास अमेरिका की अपीलीय अदालत जनवरी में खारिज कर चुकी है, इस पर फिर से विचार की अपील भी बुधवार को एकमत से खारिज कर दी गई है। अपील खारिज करने वाली फिलेडेल्फिया की अदालत ने कहा था कि एलटीएल मैनेजमेंट न तो वित्तीय रूप से संकट में है न ही कंपनी को दिवालिया घोषित करना कानूनी तौर पर सही होगा। 
विज्ञापन


कैंसर होने पर लोगों ने मुआवजा मांगा था
उसके बेबी पाउडर और अन्य पाउडर उत्पादों से बड़ी संख्या में कैंसर होने पर लोगों ने अमेरिकी अदालतों में मुआवजे की मांग करते हुए मुकदमे दायर किए थे। इन पर आए निर्णयों में कंपनी पर हजारों करोड़ का मुआवजा ठोका गया है। जॉनसन एंड जॉनसन कोशिश कर रही है कि अपने पर दायर 38 हजार मुकदमों को वह किसी तरह रुकवा सके। अपनी अपील खारिज होने के बाद अब कंपनी ने दावा किया है कि वह सुप्रीम कोर्ट में मामला रखेगी। साथ ही कहा कि उसके पाउडर में कोई कमी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें