अमेरिका में राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार बने जो बिडेन को कोरोना के कारण डाक से हुए मतदान में उन्हें विजेता घोषित किया गया है। पिछले सप्ताह 78 वर्षीय बर्नी के इस दौड़ से हटने की घोषणा करने के बाद बिडेन का रास्ता कुछ आसान हो गया है। बता दें कि अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव इसी साल नवंबर में होना है। अब डेमोक्रेटिक पार्टी की तरफ से जो बिडेन रिपब्लिकन और वर्तमान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को चुनौती देंगे।