फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ukraine tensions: रूसी नेता को यूक्रेन पर हमले का आदेश देने से रोकने की कोशिश करेंगे बाइडन

Fri, 10 Dec 2021 01:00 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, वाशिंगटन।

सार

यूरोप की मध्यस्थता वाले शांति समझौते में 2015 में उन इलाकों को एक अनिर्धारित ‘विशेष दर्जा’ दिया गया था लेकिन यह कभी लागू नहीं हुआ।
विज्ञापन
अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा कि उनका देश इस सप्ताह यूक्रेन और यूरोप पर रूसी राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन की चिंताओं से निपटने के लिए कूटनीति में अधिक प्रत्यक्ष भूमिका निभाएगा। यह रूसी नेता को यूक्रेन पर हमले का आदेश देने से रोकने की कोशिशों का हिस्सा है। 

विज्ञापन


संकेत हैं कि यूक्रेन पर रूसी समर्थक अलगाववादियों द्वारा नियंत्रित पूर्वी यूक्रेन की स्वायत्तता के औपचारिक उपाय के लिए अमेरिका दबाव बढ़ाएगा।

यूरोप की मध्यस्थता वाले शांति समझौते में 2015 में उन इलाकों को एक अनिर्धारित ‘विशेष दर्जा’ दिया गया था लेकिन यह कभी लागू नहीं हुआ। बाइडन को नाटो में शामिल होने की यूक्रेन की इच्छा पर भी फैसला करना होगा।

अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने यूक्रेन को बताया कि उसकी नाटो सदस्यता को अगले एक दशक में मंजूरी मिलने की संभावना नहीं है। बाइडन के सामने कीव को इस बात के लिए मनाने की चुनौती होगी कि वह पूर्वी यूक्रेन में कुछ जमीनी तथ्यों को स्वीकार कर ले।
विज्ञापन
विज्ञापन


यूक्रेन में अमेरिका के पूर्व राजदूत स्टीवन पाइफर ने कहा कि यूक्रेन से यह पूछा जा सकता है कि क्या आप इन इलाकों में कुछ कदम आगे बढ़ा सकते हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें