फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलवायु परिवर्तन से मुकाबले के लिए बाइडन ने बनाई टीम

Sat, 19 Dec 2020 03:43 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, विलमिंगटन।
विज्ञापन
Joe Biden - फोटो : PTI (File Photo)
विज्ञापन

अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन ने जलवायु परिवर्तन का मुकाबला करने और पर्यावरण की सुरक्षा के लिए अपनी नई टीम का एलान किया है। उन्होंने उत्तरी कैरोलिना के शीर्ष पर्यावरण नियामक माइकल रीगन को अमेरिकी पर्यावरण संरक्षण एजेंसी (ईपीए) का प्रमुख और डेमोक्रेटिक कांग्रेस के अध्यक्ष डेब हालांद को आंतरिक मंत्री के रूप में चुना।

विज्ञापन


यदि सीनेट द्वारा पुष्टि की जाती है तो रीगन ईपीए को चलाने वाले पहले अश्वेत शख्स बन जाएंगे। उनकी टीम ने कहा कि वे सत्ता संभालने के पहले दिन से ही जलवायु परिवर्तन के मुद्दों से निपटने में दुनिया का नेतृत्व करने के लिए तैयार हैं।


बाइडन ने जेनिफर ग्रानहोल्म को ऊर्जा मंत्री और ब्रेंडा मैलोरी को पर्यावरण गुणवत्ता से संबंधित परिषद का अध्यक्ष नामित किया है। बाइडन ने जिना मैकार्थी को राष्ट्रीय जलवायु सलाहकार और अली जैदी को राष्ट्रीय जलवायु उप सलाहकार नियुक्त करने की घोषणा भी की है। बाइडन प्रशासन में जैदी सबसे बड़ा पद हासिल करने वाले पाकिस्तानी मूल के अमेरिकी अधिकारी हैं।
विज्ञापन


बाइडन ने एक बयान में कहा कि यह टीम पहले दिन से जलवायु परिवर्तन के मुद्दों से निपटना शुरू करेगी और इसके कदम विज्ञान और बराबरी पर आधारित होंगे।

पेरिस समझौते में शामिल होंगे
जो बाइडन ने स्वच्छ ऊर्जा क्षेत्र के भविष्य की मांगों पर भी काम करने की बात कहते हुए इसका लाभ समुदाय के प्रत्येक व्यक्ति को को मिलने का संकल्प लिया। बाइडन 20 जनवरी को अमेरिका के 46वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ लेंगे। उन्होंने जोर देकर एक बार फिर दोहराया कि वे राष्ट्रपति बनने के बाद पहले ही दिन पेरिस जलवायु परिवर्तन समझौते में शामिल होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें