फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chinese Balloon: बाइडन के लिए 'सिर दर्द' बना चीनी गुब्बारा, क्या सच में एयरस्पेस उल्लंघन को रखा गया गुप्त?

Mon, 06 Feb 2023 09:25 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन

सार

रिपब्लिकन सीनेटर टॉम कॉटन ने एक कार्यक्रम के दौरान दावा किया है कि कि जो बाइडन, अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन की बीजिंग यात्रा को रद्द नहीं करना चाहते थे। इस राजनयिक यात्रा को बचाने के लिए ही चीनी गुब्बारे पर निर्णय लेने में देरी की गई।
विज्ञापन
जाे बाइडन - फोटो : Twitter/Joe Biden
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका के हवाई क्षेत्र में दिखा चीनी गुब्बारा अब जो बाइडन प्रशासन के लिए सिरदर्द बन गया है। भले ही राष्ट्रपति बाइडन के आदेश पर चीनी गुब्बारे को मार गिराया गया हो, लेकिन विपक्षी सांसद उन पर चीन के प्रति नरमी दिखाने का आरोप लगा रहे हैं। 

विज्ञापन


रिपब्लिकन सांसद राष्ट्रपति बाइडन की संदिग्ध चीनी जासूसी गुब्बारे पर निर्णय लेने में देरी के लिए आलोचना कर रहे हैं तो वहीं उन पर यह भी आरोप लगा रहे हैं कि बाइडन प्रशासन ने अमेरिकी हवाई क्षेत्र के उल्लंघन को गुप्त रखने की कोशिश की। बता दें, अमेरिकी वायु सेना ने शनिवार को अलास्का के पास अमेरिकी हवाई क्षेत्र में दिखे चीनी जासूसी गुब्बारे को मार गिराया था। इसके बाद चीन और अमेरिका के बीच रिश्ते एक बार फिर से तनावपूर्ण हो गए हैं। 
 

ब्लिंकन की चीन यात्रा थी निर्णय में देरी की वजह?
रिपब्लिकन सीनेटर टॉम कॉटन ने एक कार्यक्रम के दौरान दावा किया है कि कि जो बाइडन, अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन की बीजिंग यात्रा को रद्द नहीं करना चाहते थे। इस राजनयिक यात्रा को बचाने के लिए ही चीनी गुब्बारे पर निर्णय लेने में देरी की गई। हालांकि, बाद में उन्हें यात्रा को रद्द ही करना पड़ा। उन्होंने कहा, चीनी गुब्बारे को अलेउतियन द्वीप समूह के ऊपर गिराना चाहिए था। हमें इसे पूरे महाद्वीपीय संयुक्त राज्य को पार करने की अनुमति कभी नहीं देनी चाहिए थी। 

 

ट्रंप के समय भी तीन गुब्बारों ने किया था रक्षा क्षेत्र का उल्लंघन 

विज्ञापन

इस बीच अमेरिकी रक्षा सचिव लॉयड ऑस्टिन ने कहा है कि अमेरिकी वायु सेना चीनी गुब्बारे का अध्ययन करके बहुमूल्य खुफिया जानकारी एकत्र करने में सक्षम थी। इस दौरान उन्होंने आरोप लगाया कि डोनाल्ट ट्रंप के प्रशासन में भी तीन चीनी गुब्बारे अमेरिका के हवाई रक्षा क्षेत्र के ऊपर से गुजरे थे। हालांकि, पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप ने इस लॉयड ऑस्टिन के इस दावे को खारिज किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें