अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन प्रशासन ने सोमवार को संकेत दिया कि पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा एच-1बी वीजा जारी करने पर लगाई गई रोक को हटाने पर अभी वह कोई निर्णय नहीं कर सका है।
यहां के गृह सुरक्षा सचिव एलेजांड्रो मेयर्कास के अनुसार फिलहाल प्राथमिकता पर ऐसे लोग हैं, जिन्हें दमन का शिकार बनाया जा रहा है। जनवरी में ट्रंप ने अमेरिका में बेरोजगारी का हवाला देकर इस वीजा पर रोक 31 मार्च तक के लिए बढ़ा दी थी। मेयर्कास के अनुसार फिलहाल यह कहा नहीं जा सकता कि इस पर निर्णय कब होगा।