फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Grammy Award: जिमी कार्टर को ग्रैमी अवॉर्ड, चौथी बार इस पुरस्कार से नवाजे गए; पिछले साल दिसंबर में हुआ था निधन

Mon, 03 Feb 2025 07:58 AM IST
अभिषेक दीक्षित पीटीआई, वॉशिंगटन

सार

जिमी कार्टर के पोते जेसन कार्टर ने उनकी ओर से यह पुरस्कार प्राप्त किया। जेसन अब कार्टर सेंटर गवर्निंग बोर्ड के अध्यक्ष हैं। उन्होंने अपने संबोधन में कहा, 'मेरे परिवार और दुनिया के लिए उनके शब्दों को इस तरह से कैद करना वास्तव में उल्लेखनीय है। अकादमी को धन्यवाद।' 
विज्ञापन
जिमी कार्टर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

किसान परिवार से संबंध रखने वाले कार्टर का पिछले साल दिसंबर में 100 वर्ष की आयु में निधन हो गया था। निधन से पहले कार्टर को 2025 के ग्रैमी में ऑडियो बुक, नरेशन एंड स्टोरीटेलिंग रिकॉर्डिंग श्रेणी में 'लास्ट संडे इन प्लेंस: ए सेंटेनियल सेलिब्रेशन' के लिए नामित किया गया था। यह जॉर्जिया के मारानाथा बैपटिस्ट चर्च में दिए गए उनके अंतिम संडे स्कूल पाठों की रिकॉर्डिंग थी। संगीतकार डेरियस रूकर, ली एन रिम्स और जॉन बैटिस्ट को भी इसमें रिकॉर्ड किया गय था। यह कार्टर का चौथा ग्रैमी है। मरणोपरांत ग्रैमी के साथ अब कार्टर के स्पोकन वर्ड एल्बम में चार ग्रैमी हो गए हैं। अगर दिवंगत पूर्व राष्ट्रपति जीवित रहते हुए यह पुरस्कार जीत जाते, तो वे इतिहास में सबसे अधिक उम्र के ग्रैमी पुरस्कार पाने वाले शख्स बन जाते।

विज्ञापन


जेसन कार्टर ने अवॉर्ड रिसीव किया
जिमी कार्टर के पोते जेसन कार्टर ने उनकी ओर से यह पुरस्कार प्राप्त किया। जेसन अब कार्टर सेंटर गवर्निंग बोर्ड के अध्यक्ष हैं। उन्होंने अपने संबोधन में कहा, 'मेरे परिवार और दुनिया के लिए उनके शब्दों को इस तरह से कैद करना वास्तव में उल्लेखनीय है। अकादमी को धन्यवाद।' 

इन दिग्गजों को पीछे छोड़ा
इस श्रेणी में जिमी कार्टर ने बारबरा स्ट्रीसैंड, जॉर्ज क्लिंटन, डॉली पार्टन और निर्माता गाय ओल्डफील्ड को हराया। अगर कार्टर की जगह स्ट्रीसैंड जीतती, तो यह 38 वर्षों में उनका पहला ग्रैमी होता। मौजूदा वक्त में ग्रैमी पाने वाले सबसे बुजुर्ग व्यक्ति 2011 में 97 वर्षीय पाइनटॉप पर्किन्स थे।
विज्ञापन


'जिमी संगीत के बहुत बड़े प्रशंसक थे'
अवॉर्ड पाने के बाद जेसन ने कहा कि जिमी संगीत के बहुत बड़े प्रशंसक थे। उन्हें संगीत का रचनात्मक पहलू बहुत पसंद था। यह उनके राजनीतिक जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है। यह उनके निजी जीवन में भी बुहत करीब था। वे कई मायनों में एक कलाकार थे। 

बराक ओबामा और बिल क्लिंटन को भी मिल चुका ग्रैमी
पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा और बिल क्लिंटन के पास दो-दो ग्रैमी हैं। प्रथम महिला मिशेल ओबामा और हिलेरी क्लिंटन ने इसे अपने नाम किया है। पूर्व राष्ट्रपति हैरी एस ट्रूमैन, जॉन एफ कैनेडी और रिचर्ड निक्सन सभी को नामित किया गया था, लेकिन वे जीत नहीं पाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें