फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

4,000 फुट पर एयरबस-380 के बराबर उड़ान भरने वाले 'जेटमैन' रेफेट का दुबई में निधन

Fri, 20 Nov 2020 07:32 AM IST
Kuldeep Singh वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
विज्ञापन
फ्रांसीसी स्टंटमैन विंसेंट रेफेट - फोटो : twitter
विज्ञापन

कभी-कभी जब जुनून हद से गुजर जाए तो जानलेवा बन जाता है। दुनिया भर में रिकॉर्ड ऊंचाइयों से सांसें थामने वाले हवाई करतब दिखाने के लिए मशहूर फ्रांसीसी स्टंटमैन विंसेंट रेफेट के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ।

विज्ञापन


जेटपैक पहनकर एयरबस-380 के समानांतर 4,000 फुट पर उड़ान भरने वाले रेफेट की मंगलवार को दुबई में एक प्रशिक्षण सत्र के दौरान मौत हो गई। हालांकि उनकी मौत का स्पष्ट कारण अभी तक पता नहीं चल पाया। दुबई पुलिस और यूएई नागरिक उड्डयन प्राधिकरण ने भी इस बारे में कोई टिप्पणी नहीं की है।

36 वर्षीय फ्रांसीसी स्टंटमैन विंसेंट रेफेट की प्रशिक्षण के दौरान हुई मौत
फ्री फ्लाइंग चैंपियन का दर्जा पा चुके 36 वर्षीय रेफेट ने दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा से 27,00 फुट ऊंची छलांग लगाई तो स्विट्जरलैंड में पर्वत से 13 हजार फुट ऊंचाई पर हवाई जहाज से कूदने का कारनामा भी किया। रेफेट 'जेटमैन दुबई' संस्था के सदस्य थे, जिसने बयान जारी कर उन्हें सर्वाधिक प्रतिभाशाली और टीम का एक सम्मानित सदस्य बताया है।
विज्ञापन


वहीं एडवेंचर के शौकीन और दुबई के क्रॉउन प्रिंस शेख हमदान बिन मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम रेफेट को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि उनकी बहुत याद आएगी। पता था कभी भी जा सकती है जान रेपेट बेस जंपिंग और जेटपैक उड़ान के जोखिम से भलीभांति परिचित थे। उनका कहना था कि इस खेल में गलती की गुंजाइश नहीं होती। कभी भी जान जा सकती है।

विंगसूट के साथ काफी ऊंचाई पर उड़ान भरने को लेकर रेफेट ने एक बार कहा था कि इसमें उन्हें बहुत आनंद मिलता है। साथ ही तमाम सीमाओं से परे एक खास तरह की आजादी महसूस होती है। वह कहते थे कि विंगसूट के साथ में एक पक्षी की तरह कहीं भी उड़ान भर सकता हूं और चाहे जहां जा सकता हूं। लेकिन अब वे वहां चले गए जहां से कभी लौट कर नहीं आ पाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें