फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका : लॉस एंजिलिस में उड़ते विमान से गिरा जेट फ्यूल, चपेट में आकर 20 बच्चे घायल

Thu, 16 Jan 2020 02:31 AM IST
गौरव पाण्डेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : पेक्सेल्स
विज्ञापन

अमेरिका के लॉस एंजिलिस में एक स्कूल पर हवाई जहाज से ईंधन गिरने से स्कूली बच्चों सहित 40 लोग घायल हो गए। दमकल विभाग के मुताबिक, इस हादसे में एलिमेंटरी स्कूल के 20 बच्चे और 11 से अधिक लोग घायल हुए हैं। लॉस एंजिलिस काउंटी फायर डिपार्टमेंट के इंस्पेक्टर सीन फ र्ग्यूसन ने बताया कि यह घटना कैलिफोर्निया के कुडाही में पार्क एवेन्यू एलीमेंट्री में हुई। 

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि जब फ्यूल भरने के बाद विमान उड़ान भरने लगा, उस वक्त बच्चे स्कूल के मैदान में खेल रहे थे, इसी बीच उन पर ईंधन के छींटे पड़े, इसमें उन्हें मामूली चोटें आईं। हालांकि, हादसे के बाद स्कूली बच्चों ने त्वचा संबंधित बीमारी की शिकायत की थी। इसके बाद उनका इलाज कराया गया।

एयरलाइंस ने दी सफाई

डेल्टा एयर लाइंस ने कहा कि जेट फ्यूल का रिसाव विमान 89 से हुआ था, जो चीन के शंघाई के लिए जा रहा था। तकनीकी खराबी के कारण उसे तुरंत लॉस एंजिल्स एयरपोर्ट पर वापस लौटना पड़ा। विमान को सुरक्षित लैंडिंग के लिए जेट फ्यूल को कम करना था। इस विमान में 288 यात्री सवार थे। गनीमत यह रही की विमान की सुरक्षित लैंडिंग हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें