फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jeff Bezos: अमेजन संस्थापक जेफ बेजोस की शाही शादी का विरोध, प्रदर्शनकारी बोले- ये बढ़ रही असमानता का सबूत

Wed, 25 Jun 2025 02:18 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वेनिस

सार

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि जेफ बेजोस कोई हॉलीवुड सितारे नहीं हैं। वह एक अरबपति हैं, जो डोनाल्ड ट्रंप के करीबी हैं। उन्होंने ट्रंप के दोबारा राष्ट्रपति बनने में मदद की। जेफ बेजोस की कंपनी में श्रम संबंधी प्रक्रियाओं पर सवाल उठते रहे हैं और साथ ही जेफ बेजोस की कंपनी का यूरोपीय देशों के साथ टैक्स को लेकर भी विवाद है। 
विज्ञापन
जेफ बेजोस और उनकी होने वाली पत्नी - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन के संस्थापक और अरबपति कारोबारी जेफ बेजोस इस हफ्ते शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। हालांकि उनकी जिंदगी का यह खास दिन विरोध में फंस गया है। दरअसल जेफ बेजोस इटली के वेनिस में एक भव्य तरीके से शादी करने जा रहे हैं, लेकिन वेनिस के सामाजिक संगठनों के लोग इसका विरोध कर रहे हैं। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि ये दुनिया में बढ़ रही असमानता का सबूत है और भव्य शादी के लिए शहर में रहने वाले लोगों की उपेक्षा की जा रही है। 
विज्ञापन


क्यों हो रहा विरोध
प्रदर्शनकारियों ने वेनिस शहर में जगह-जगह जेफ बेजोस की शादी के विरोध में प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने 'बेजोस के लिए जगह नहीं है' लिखे बैनर लहराए। वेनिस के सेंट स्कवायर पर भी बेजोस के खिलाफ प्रदर्शन हुआ। अभी तक इन विरोध प्रदर्शनों पर जेफ बेजोस की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। प्रदर्शनकारी शनिवार को भी बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन की योजना बना रहे हैं और उनकी योजना उन नहरों को बाधित करने की है, जिनमें शादी के मेहमानों को लेकर नौकाएं चलेंगी। प्रदर्शन का मकसद प्रदर्शनकारियों को शादी स्थल तक पहुंचने से रोकना है। एक प्रदर्शनकारी ने कहा कि यह विशाल और अहम, लेकिन शांतिपूर्ण प्रदर्शन होगा। 

जेफ बेजोस की शादी में कई चर्चित लोग शामिल होंगे, जिनमें मिक जैगर, इवांका ट्रंप, ओप्रा विनफ्रे, कैटी पैरी और लियोनार्डो डिकाप्रियो आदि शामिल हैं। इटली का वेनिस शहर अपनी सुंदरता के चलते शादी करने की पसंदीदा जगह है और हर साल यहां सैंकड़ों शादियां होती हैं। इससे पहले जॉर्ज क्लूनी ने भी 2014 में अमाल अलामुद्दीन के साथ वेनिस में ही शादी की थी। हालांकि उस समय लोगों ने इस पर खुशी जताई थी, लेकिन बेजोस के विरोध पर लोगों का कहना है कि बेजोस अलग शख्सीयत हैं। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि जेफ बेजोस कोई हॉलीवुड सितारे नहीं हैं। वह एक अरबपति हैं, जो डोनाल्ड ट्रंप के करीबी हैं। उन्होंने ट्रंप के दोबारा राष्ट्रपति बनने में मदद की। जेफ बेजोस की कंपनी में श्रम संबंधी प्रक्रियाओं पर सवाल उठते रहे हैं और साथ ही जेफ बेजोस की कंपनी का यूरोपीय देशों के साथ टैक्स को लेकर भी विवाद है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Zohran Mamdani: डेमोक्रेटिक मेयर प्राथमिक चुनाव में जीते भारतीय मूल के ममदानी, मशहूर फिल्म निर्देशक के बेटे
विज्ञापन


वेनिस के स्थानीय लोग भी नाराज
वेनिस के लोगों ने शादी का विरोध करते हुए कहा कि पहले ही शहर में प्रशासन संबंधी कई समस्याएं हैं और शाही शादी के बाद इनमें और इजाफा हो जाएगा। स्थानीय लोग शहर में बहुत ज्यादा पर्यटन से भी नाराज हैं। हालांकि ऐसे भी लोग हैं, जो जेफ बेजोस के वेनिस में शादी करने के फैसले से खुश हैं। इनमें वेनिस के मेयर लुइगी बर्गनारो भी शामिल हैं। उनका कहना है कि एक अरबपति का वेनिस में शादी करना हमारे लिए गर्व की बात है। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें