फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jeff Bezos-Lauren Sanchez Wedding: शादी के बंधन में बंधे जेफ बेजोस और लॉरेन सांचेज, सामने आई पहली तस्वीर

Sat, 28 Jun 2025 07:51 AM IST
बशु जैन वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वेनिस

सार

अमेजन के संस्थापक जेफ बेजोस और पत्रकार लॉरेन सांचेज से शादी करने के लिए इटली के खूबसूरत शहर वेनिस को चुना। इस शादी को 'सदी की सबसे बड़ी शादी' कहा जा रहा है। शुक्रवार को सेंट मार्क स्क्वायर के सामने स्थित सैन जॉर्जियो द्वीप पर जोड़े ने एक ब्लैक-टाई समारोह में शादी की शपथ ली।
विज्ञापन
जेफ बेजोस और लॉरेन सांचेज। - फोटो : instagram/@laurensanchezbezos/PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दुनिया के चौथे सबसे अमीर व्यक्ति और अमेजन के संस्थापक जेफ बेजोस ने शुक्रवार को इटली के वेनिस के लैगून में एक द्वीप पर लॉरेन सांचेज से शादी की। शादी के बाद दोनों की पहली तस्वीर सामने आई है। इसमें सांचेज लंबी सफेद पोशाक में दिखाई दे रही हैं। वहीं बेजोस काले कोट और टाई पहने नजर आए। जोड़े ने शादी समारोह में शामिल हुए मेहमानों का शुक्रिया अदा किया। 
विज्ञापन


अमेजन के संस्थापक जेफ बेजोस और पत्रकार लॉरेन सांचेज से शादी करने के लिए इटली के खूबसूरत शहर वेनिस को चुना है। इस शादी को 'सदी की सबसे बड़ी शादी' कहा जा रहा है। शादी में शामिल होने के लिए दुनियाभर से करीब 200 से 250 हाई-प्रोफाइल मेहमान पहुंचे हैं। इनमें अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी इवांका और दामाद जेरेड कुश्नर, बिल गेट्स, ओपरा विन्फ्रे, ऑरलैंडो ब्लूम, जॉर्डन की क्वीन, क्रिस जेनर, किम और क्लोई कार्डेशियन, जैसे बड़े नाम शामिल हैं। 

ये भी पढ़ें: काइली जेनर से लेकर किम कार्दशियन तक, जेफ बेजोस की शादी में शामिल होने पहुंचे ये सितारे
विज्ञापन


सांचेज के इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट की गई तस्वीर
शादी के बाद सांचेज के वेरीफाइड इंस्टाग्राम अकाउंट (लॉरेनसांचेजबेजोस) से दो तस्वीरें पोस्ट की गईं हैं। यह अकाउंट हाल ही में बना है। इस पर केवल यही दो तस्वीरें पोस्ट की गईं हैं। हालांकि इसमें यह जिक्र नहीं किया गया है कि तस्वीर कहां से ली गई है। 
 
शानदार होटल में ठहरे बेजोस और सांचेज
बेजोस और सांचेज हेलीकॉप्टर से बुधवार को वेनिस पहुंचे और ग्रैंड कैनाल के किनारे स्थित आलीशान 'अमान' होटल में रुके। यहां एक कमरे का किराया करीब 4,000 यूरो यानी लगभग 4.68 लाख रुपये प्रति रात है। शुक्रवार को सेंट मार्क स्क्वायर के सामने स्थित सैन जॉर्जियो द्वीप पर शादी का मुख्य कार्यक्रम हुआ। जोड़े ने एक ब्लैक-टाई समारोह में शादी की शपथ ली।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: अमेजन संस्थापक जेफ बेजोस की शाही शादी का विरोध, प्रदर्शनकारी बोले- ये बढ़ रही असमानता का सबूत

शादी समारोह का हुआ विरोध
जेफ बेजोस और लॉरेन सांचेज के शादी समारोह का विरोध भी हुआ है। वेनिस शहर में जगह-जगह जेफ बेजोस की शादी के विरोध में प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने 'बेजोस के लिए जगह नहीं है' लिखे बैनर लहराए। प्रदर्शनकारियों ने इसे वेनिस को 'अमीरों के लिए बेचने' की मिसाल बताया है। नहरों के किनारे लगे विरोध-प्रदर्शन के संकेतों पर लिखा था कि अरबपतियों पर कर लगाओ। जितना समय आप इसे पढ़ेंगे, जेफ बेजोस की संपत्ति आपके मासिक वेतन से भी अधिक बढ़ गई है। वहीं कई स्थानीय लोग इसे शहर की अर्थव्यवस्था के लिए फायदेमंद मानते हैं। होटल मालिकों और टूर गाइड्स का कहना है कि अमीर मेहमानों के खर्च से शहर को फायदा होता है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें