फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US: जेलेंस्की से बहस करने पर घिरे जेडी वेंस; वर्मोंट में यूक्रेनी समर्थकों का प्रदर्शन, रूस जाने की मिली सलाह

Mon, 03 Mar 2025 08:42 AM IST
पवन पांडेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वर्मोंट

सार

अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस को अपने ही देश में विरोध का सामना करना पड़ा है। बता दें कि, जेड वेंस हाल ही में वर्मोंट में स्कीइंग करने गए थे, जहां यूक्रेन के समर्थकों ने उनके खिलाफ नारेबाजी की और पोस्टर लेकर प्रदर्शन किया है।
विज्ञापन
जेलेंस्की से बहस के बाद जेडी वेंस का वर्मोंट में विरोध - फोटो : X / @RinusRoma
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस को अपने परिवार के साथ वर्मोंट में स्की छुट्टियों के दौरान यूक्रेन समर्थक प्रदर्शनकारियों के  सामना करना पड़ा। ये विरोध व्हाइट हाउस में यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमीर जेलेंस्की के साथ उनकी तीखी बहस के बाद हुआ।  सैकड़ों प्रदर्शनकारी वर्मोंट के वेट्सफील्ड में इकट्ठा हुए और 'वर्मोंट यूक्रेन के साथ है' समेत कई पोस्टर लेकर विरोध किया। इस दौरान कुछ लोगों ने यूक्रेन के झंडे भी लहराए। वहीं इस विरोध को देखते हुए, जेडी वेंस और उनका परिवार अपनी छुट्टियों के कार्यक्रम में बदलाव किया और मौजूदा स्की रिसॉर्ट को छोड़कर कहीं और चले गए।
विज्ञापन

जेडी वेंस और जेलेंस्की के बीच तीखी बहस
दरअसल, व्हाइट हाउस में शुक्रवार को जेडी वेंस और जेलेंस्की के बीच तीखी बहस हुई थी। इस बैठक के दौरान वेंस ने 'ट्रंप की यूक्रेन-रूस युद्ध को कूटनीति के जरिए हल करने की योजना की तारीफ की, जिस पर जेलेंस्की भड़क गए। जेलेंस्की ने पूछा - 'आप कैसी कूटनीति की बात कर रहे हैं?' वेंस ने जवाब दिया - 'ऐसी कूटनीति जो आपके देश के विनाश को रोकेगी।' 
वेंस का जेलेंस्की पर आरोप
वेंस ने यह भी आरोप लगाया कि यूक्रेन के राष्ट्रपति ने 2024 अमेरिकी चुनाव में डेमोक्रेट्स का समर्थन किया था। जेलेंस्की ने चुनाव से पहले पेंसिल्वेनिया का दौरा कर कमला हैरिस से मुलाकात की थी, जो ट्रंप की प्रतिद्वंद्वी थीं। हालांकि, वर्मोंट के रिपब्लिकन गवर्नरफिल स्कॉट ने लोगों से वेंस और उनके परिवार के प्रति आदरभाव रखने की अपील की थी, लेकिन फिर भी प्रदर्शनकारियों की भीड़ उमड़ पड़ी। प्रदर्शनकारी व्हाइट हाउस में हुई तीखी बहस के बाद और ज्यादा आक्रोशित हो गए और बड़ी संख्या में सड़कों पर उतर आए। एक प्रदर्शनकारी ने कहा - 'जो उन्होंने (वेंस) कल किया, उससे उन्होंने हद पार कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें