फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उषा को देखते ही मोहित हो गए थे वेंस: शादी के लिए ले लिया था बड़ा संकल्प, अमेरिकी उपराष्ट्रपति की प्रेम कहानी

Thu, 14 May 2026 06:13 AM IST
राकेश कुमार एजेंसी, वाशिंगटन।

सार

अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने अपने नए संस्मरण 'कम्यूनियन: फाइंडिंग माय वे बैक टू फेथ' में अपनी पत्नी उषा चिलुकुरी के साथ अपनी पहली मुलाकात का दिलचस्प खुलासा किया है। वेंस ने बताया कि येल लॉ स्कूल के दौरान वह उषा की सुंदरता और बुद्धिमत्ता से इतने प्रभावित हुए कि उन्होंने अपने दोस्तों से कह दिया था कि वे या तो उषा से शादी करेंगे या जीवनभर अविवाहित रहेंगे। 
 
विज्ञापन
जेडी वेंस और उनकी पत्नी उषा वेंस - फोटो : एक्स/द व्हाइट हाउस
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस कॉलेज के दौरान हुई पहली मुलाकात में ही उषा के प्रति काफी मोहित हो गए थे। यहां तक कि उन्होंने अपने दोस्तों से कह दिया था कि या तो वह इस लड़की से शादी करेंगे अथवा जीवनभर अविवाहित रहेंगे। वेंस ने खुद यह खुलासा अपनी नई किताब में किया है।
विज्ञापन


वेंस ने खुद किया खुलासा
अपने संस्मरण कम्यूनियन : फाइंडिंग माय वे बैक टू फेद में वेंस ने लिखा है कि वह उषा की सुंदरता, बुद्धिमत्ता और अलग अंदाज से आकर्षित हुए थे जो बाद में उनकी पत्नी बनीं। इस संस्मरण के कुछ अंश यूएसए टुडे ने प्रकाशित किए हैं। येल लॉ स्कूल में उषा बाला चिलुकुरी से मिलने वाले वेंस ने कहा कि वह पहली ऐसी व्यक्ति थीं जिनके लिए उन्होंने सच्चा प्रेम महसूस किया। यह पुस्तक अगले महीने प्रकाशित होगी। वेंस ने लिखा, जब मैं पहली बार उषा से मिला तो उनकी कई बातें मुझे असामान्य लगीं। उनमें से एक यह थी कि वह बेहद प्रतिस्पर्धी थीं लेकिन मुझे यह आकर्षक से ज्यादा अजीब लगा। 

नास्तिक से कैथोलिक बने वेंस
अमेरिकी उपराष्ट्रपति ने कहा कि वह ईसाई धर्म को मानने वाले व्यक्ति से नास्तिक बने और फिर कैथोलिक धर्म के प्रति रुझान बढ़ा। उन्होंने 2019 में कैथोलिक धर्म अपनाया और कहा कि इस नए विश्वास ने उन्हें वह उद्देश्य दिया जो उन्हें येल विश्वविद्यालय की शिक्षा या वित्तीय क्षेत्र में काम करने से नहीं मिला था। वेंस की पहली पुस्तक हिलबिली एलेगी है जिसमें उनके बचपन की कहानी है जो हिंसा, शराबखोरी और गरीबी से प्रभावित था। उनकी यह पुस्तक काफी पंसद की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें