फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Japan: जापानी विदेश मंत्री एक अप्रैल को दो दिवसीय दौरे पर जाएंगे चीन, जानिए किन मुद्दों पर हो सकती है चर्चा

Fri, 31 Mar 2023 04:09 PM IST
जलज मिश्रा वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला

सार

क्षेत्रीय विवाद के साथ-साथ हाल ही में जापानी व्यापारी के हिरासत में लेने से दोनों देशों के बीच स्थिति नाजुक है। हयाशी चीनी विदेश मंत्री किन गैंग से मिलेंगे।
विज्ञापन
योशीमासा हयाशी - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जापान के विदेश मंत्री योशहीमासा हायाशी 2 दिनी विदेशी दौरे पर चाइना आएंगे। विदेश मंत्री ने बताया कि एक अप्रैल को वे दो दिवसीय दौरे पर चीन जाएंगे। 2019 में विदेश मंत्री बने योशहीमासा पहली बार चीन जाएंगे।

चीनी विदेश मंत्री से करेंगे मुलाकात

लोकल न्यूज के मुताबिक, जापानी मंत्री चीन एक ऐसे समय पर जा रहे हैं, जब दोनों देशों के बीच तनावपूर्ण संबंध हैं। क्षेत्रीय विवाद के साथ-साथ हाल ही में जापानी व्यापारी के हिरासत में लेने से दोनों देशों के बीच स्थिति नाजुक है। हयाशी चीनी विदेश मंत्री किन गैंग से मिलेंगे। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हयाशी चीन से जापानी व्यापारी को रिहा करने की मांग भी करेंगे। व्यापारी पर जासूसी के आरोप में मार्च की शुरुआत में गिरफ्तार किया गया था।

पढ़िए, क्या है क्षेत्रीय विवाद

चीनी तटरक्षक युद्धपोत अक्सर सेनकाकू द्वीपों के आसपास जापानी क्षेत्रीय जल का उल्लंघन करते हैं। जिस पर जापान का शासन है और द्वीप पूर्वी चीन सागर में स्थित है। लेकिन चीन उसे दियाओयू के रूप में दावा करता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और जापानी प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा ने बैंकॉक में नवंबर में हुई बैठक में हयाशी की चीन यात्रा तय करने पर सहमति जताई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें