फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संकल्प: आत्मरक्षा के लिए जापान बढ़ाएगा अपनी ताकत, चीन और उत्तर कोरिया से बढ़ रहा है खतरा

Sun, 28 Nov 2021 01:39 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, टोक्यो।

सार

जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा ने कहा कि जापान के आस-पास सुरक्षा स्थिति तेजी से बदल रही है और वास्तविकता पहले से कहीं ज्यादा गंभीर हो गई है।
विज्ञापन
फुमियो किशिदा - फोटो : Twitter@ Fumio Kishida
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा ने शनिवार को अपनी पहली सैन्य समीक्षा में दुश्मन के ठिकाने पर हमला करने की क्षमता हासिल करने सहित सभी विकल्पों पर विचार करने का अपना संकल्प दोहराया।

विज्ञापन


उन्होंने चीन और उत्तर कोरिया से बढ़ते खतरों के बीच देश की रक्षा के लिए एक मजबूत आत्मरक्षा बल बनाने की प्रतिबद्धता जताई।

किशिदा ने कहा कि जापान के आस-पास सुरक्षा स्थिति तेजी से बदल रही है और वास्तविकता पहले से कहीं ज्यादा गंभीर हो गई है। उन्होंने कहा, यह गंभीरता उस वक्त और बढ़ जाती है जब उत्तर कोरिया अपनी क्षमताओं को बढ़ाते हुए लगातार बैलेस्टिक मिसाइल परीक्षण कर रहा है और चीन सैन्य ताकत बढ़ाने के साथ ही क्षेत्र में हमलावर गतिविधियां बढ़ा रहा है।

किशिदा ने ‘ग्राउंड सेल्फ डिफेंस फोर्स’ के सैकड़ों सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा, मैं आवश्यक रक्षा शक्ति को मजबूत करने के लिए तथाकथित दुश्मन के ठिकानों पर हमला करने की क्षमता रखने सहित सभी विकल्पों पर विचार करूंगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें