दुनिया के अलग-अलग देशों में कई प्रकार की परंपराएं होती हैं। कई परंपराएं ऐसी होती हैं, जिनसे लोगों का पूरा जीवन ही बदल जाता है। आज हम ऐसी ही एक परंपरा के बारे में आपको बताने वाले हैं।
जापान में एक परंपरा है, जो युग के साथ जुड़ी हुई है। यहां शुरू होने वाले नए युग का नाम है रीवा। जापान के राजा जब अपनी गद्दी छोड़ते हैं, तो उनके गद्दी छोड़ने के साथ ही एक युग का अंत हो जाता है। जो भी नया व्यक्ति राजा बनता है, उसके गद्दी संभालने के बाद से एक नए युग की शुरुआत होती है। हाल ही में जापान ने नए युग के शुरू होने की घोषणा की है।
आपके लिए- जापान एक ऐसा देश है जहां राजा के बदलने के साथ ही नए युग की शुरुआत होती है। यहां लोग युग के साथ भावनात्मक रूप से जुड़े हैं। नए युग की शुरुआत एक मई, 2019 से होगी। इस दौरान जापान में उत्सव का माहौल होगा।